Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

राम चरण के घर गूंजी किलकारियां, उपासना ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

इस बड़ी खबर की पुष्टि खुद राम चरण के पिता और साउथ के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर की, जिससे परिवार और प्रशंसकों में जश्न का माहौल बना हुआ है।

01 Feb 2026

राम चरण के घर गूंजी किलकारियां, उपासना ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला के घर खुशियों की दोगुनी दस्तक आई है। 31 जनवरी, 2026 को इस जोड़े ने जुड़वा बच्चों एक बेटे और एक बेटी का स्वागत किया। इस बड़ी खबर की पुष्टि खुद राम चरण के पिता और साउथ के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर की, जिससे परिवार और प्रशंसकों में जश्न का माहौल बना हुआ है।

चिरंजीवी ने इस खुशी के पल को दैवीय आशीर्वाद बताते हुए लिखा, "अत्यधिक खुशी और आभार के साथ हमें यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि राम चरण-उपासना को जुड़वा बच्चों एक बेटे और एक बेटी, का आशीर्वाद मिला है। मां और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। दादा-दादी के रूप में इन नन्हें बच्चों का स्वागत करना हमारे लिए आनंद और दैवीय आशीर्वाद का क्षण है। हम सभी के प्रार्थनाओं, प्रेम, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए तहे दिल से आभारी हैं। चिरंजीवी और सुरेखा।"

राम चरण और उपासना की पहले भी खुशी भरी खबर रही है। साल 2023 में उनके घर बेटी क्लिन कारा का जन्म हुआ था। अब 2026 में जुड़वा बच्चों के जन्म के साथ उनका परिवार और भी पूरा हुआ है। इससे पहले, उपासना और राम चरण ने पिछले साल दिवाली के मौके पर अपने प्रशंसकों को बताया था कि वे फिर माता-पिता बनने वाले हैं। राम-उपासना की प्रेम कहानी भी फिल्मी अंदाज़ की है, दोनों की मुलाकात करीब एक दशक पहले एक स्पोर्ट्स क्लब में हुई थी, जो दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। दोनों ने जून 2012 में हैदराबाद में एक भव्य समारोह में शादी की थी।

खुशी के बीच राम चरण काम के मोर्चे पर भी व्यस्त हैं। वह अपनी अगली पैन इंडिया फिल्म 'पेड्डी' की शूटिंग में जुटे हैं, जिसमें वह पहली बार जाह्नवी कपूर के साथ नजर आएंगे। उपासना, जो अपोलो हॉस्पिटल्स के चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती हैं, राम के लिए हमेशा उनकी ताकत और सबसे बड़े समर्थक के रूप में रही हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राम चरण के घर गूंजी किलकारियां, उपासना ने जुड़वा बच्चों को द
इस बड़ी खबर की पुष्टि खुद राम चरण के पिता और साउथ के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर की, जिससे परिवार और प्रशंसकों में जश्न का माहौल बना हुआ है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News