Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

विधानसभा पहुंचे पूर्व त्रिपुरा मुख्यमंत्री विप्लव देव,ममता सरकार पर तीखा हमला किया

उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल की जनता के हित और राष्ट्रीय सुरक्षा के सवाल पर लगातार आवाज उठाती रहेगी

03 Feb 2026

विधानसभा पहुंचे पूर्व त्रिपुरा मुख्यमंत्री विप्लव देव,ममता सरकार पर तीखा हमला किया

कोलकाता। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा के सह-ऑब्जर्वर विप्लव कुमार देव मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा पहुंचे। वह नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के विशेष आग्रह पर विधानसभा आए थे। विधानसभा परिसर में पहुंचते ही भाजपा विधायकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और औपचारिक रूप से उन्हें सम्मानित किया।इस अवसर पर विधानसभा में भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विप्लव देव की मौजूदगी को बंगाल की राजनीति में भाजपा की रणनीतिक मजबूती के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। विधानसभा परिसर से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में विप्लव देव ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग का मुद्दा उठाते हुए ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को सीमा पर फेंसिंग के लिए बीएसएफ को तुरंत जमीन उपलब्ध करानी चाहिए।विप्लव देव ने कहा कि सीमा सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय है और इसमें किसी तरह की राजनीति या टालमटोल देशहित के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की उदासीनता के कारण सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ और तस्करी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त को “झूठा” और “अहंकारी” कहे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए विप्लव देव ने तीखे शब्दों में कहा कि “एक मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के मुंह से इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती। शब्दों का चयन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और उस पर इस तरह के सार्वजनिक हमले लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करते हैं।विप्लव देव ने तंज कसते हुए कहा “मुझे लगता है यह ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’ का स्पष्ट उदाहरण है। उनके इस बयान को ममता बनर्जी के हालिया तीखे बयानों पर भाजपा का सीधा पलटवार माना जा रहा है।विप्लव देव ने दावा किया कि आने वाले चुनावों में हार की आशंका के चलते तृणमूल कांग्रेस चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि जब भी तृणमूल सरकार दबाव में आती है, वह संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करने लगती है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने भी ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है और सरकार सीमा सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों से आंखें मूंदे बैठी है।”उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल की जनता के हित और राष्ट्रीय सुरक्षा के सवाल पर लगातार आवाज उठाती रहेगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता सरकार पर तीखा हमला किया
उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल की जनता के हित और राष्ट्रीय सुरक्षा के सवाल पर लगातार आवाज उठाती रहेगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News