वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
बुधवार को कोलकाता के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार शेख नसीमुद्दीन को जमानत दे दी। नसीमुद्दीन को शनिवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। बुधवार को उन्हें वर्चुअल माध्यम से अदालत में पेश किया गया।
कोलकाता। कोलकाता की एक अदालत ने पार्क स्ट्रीट स्थित प्रतिष्ठित रेस्तरां ओलिपब (ओलीपब) के उस वेटर को जमानत दे दी, जिसे एक कंटेंट क्रिएटर को मटन की जगह बीफ स्टेक परोसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
बुधवार को कोलकाता के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार शेख नसीमुद्दीन को जमानत दे दी। नसीमुद्दीन को शनिवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। बुधवार को उन्हें वर्चुअल माध्यम से अदालत में पेश किया गया।
सुनवाई के दौरान नसीमुद्दीन के वकील ने जमानत की मांग करते हुए दलील दी कि जांच में कोई नया तथ्य सामने नहीं आया है, जबकि अभियोजन पक्ष ने जमानत याचिका का विरोध किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने जमानत मंजूर कर ली।
बताया गया है कि नसीमुद्दीन का परिवार ओडिशा से ताल्लुक रखता है और पिछले दो पीढ़ियों से ओलिपब में काम करता आ रहा है।
यह विवाद तब सामने आया जब कंटेंट क्रिएटर सायक चक्रवर्ती ने एक वीडियो साझा कर आरोप लगाया कि उन्होंने और उनके दो दोस्तों ने ओलिपब में मटन स्टेक ऑर्डर किया था, लेकिन उन्हें बीफ स्टेक परोसा गया। वीडियो सामने आने के बाद इस मामले ने व्यापक विवाद का रूप ले लिया।
इस बीच, ओलिपब की ओर से जारी बयान में इसे “अनजाने में हुई वास्तविक गलती” बताया गया। रेस्तरां ने कहा कि किसी की भावनाएं आहत करने का कोई इरादा नहीं था।
बयान में कहा गया, “30 जनवरी 2026 की शाम हमारे एक वेटर से परोसने के दौरान एक गंभीर लेकिन अनजानी भूल हो गई। हमें इस गलती पर गहरा खेद है और अनजाने में ग्राहकों की भावनाएं आहत होने के लिए हम दिल से माफी मांगते हैं।”
ओलिपब ने यह भी कहा कि उसकी नींव सभी के प्रति सम्मान पर टिकी है, चाहे वह जाति, धर्म, पंथ या लिंग कोई भी हो। रेस्तरां ने अपनी 80 साल की विरासत का उल्लेख करते हुए ग्राहकों और कर्मचारियों के साथ सम्मान और गरिमा के साथ व्यवहार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।