Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राहुल गांधी ने संसद परिसर में नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक दिखलाते हुए सत्ता पक्ष पर निशाना साधा

राहुल गांधी संसद के मकर द्वार के बाहर नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक की प्रति दिखलते हुए कहा कि भारत के हर युवा को यह किताब देखनी चाहिए। इसमें उन्होंने लद्दाख का पूरा ब्योरा दिया है। लोकसभा में उन्हें इसी किताब में कही बातों को रखने नहीं दिया जा रहा है।

04 Feb 2026

राहुल गांधी ने संसद परिसर में नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक दिखलाते हुए सत्ता पक्ष पर निशाना साधा

नई दिल्ली। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को संसद के बाहर पूर्व सेना अध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक दिखलाते हुए सत्ता पक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कथित तौर पर चीन के साथ साल 2020 में सैन्य तनातनी के दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर पुस्तक में दिए विवरण को आधार बनाया और सरकार पर मुश्किल समय में सेना का साथ छोड़ने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी संसद के मकर द्वार के बाहर नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक की प्रति दिखलते हुए कहा कि भारत के हर युवा को यह किताब देखनी चाहिए। इसमें उन्होंने लद्दाख का पूरा ब्योरा दिया है। लोकसभा में उन्हें इसी किताब में कही बातों को रखने नहीं दिया जा रहा है।

राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कल पत्र लिखकर संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मुद्दा उठाने के विपक्ष के नेता के अधिकार से वंचित किए जाने के संबंध में अपनी नाराजगी व्यक्त की थी।

इसी बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल का समर्थन करते हुए कहा कि भाषण देते समय वे अक्सर पुस्तकों से उद्धरण देते हैं। राहुल गांधी एक प्रकाशित स्रोत से उद्धृत कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने भी संजय बारू को उद्धृत किया है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं। अगर उनमें हिम्मत है तो उन्हें कहना चाहिए कि हमारे खिलाफ अवमानना का मामला दर्ज किया जाए।

लोकसभा में बोलने की अनुमति न दिए जाने के आरोप में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पत्र पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि उनको जवाब दिया गया है। वे नियमों के बाहर बोल रहे हैं। हमने दो दिन इंतजार किया लेकिन दूसरों को भी बोलने की अनुमति मिलनी चाहिए। वे मनमाने ढंग से नहीं बोल सकते। यह भारत की संसद है।

इसी बीच कल अमर्यादित आचरण के कारण निलंबित सांसदों ने आज संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान संसद परिसर में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक भी हो गई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राहुल गांधी ने संसद परिसर में नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक दिखल
राहुल गांधी संसद के मकर द्वार के बाहर नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक की प्रति दिखलते हुए कहा कि भारत के हर युवा को यह किताब देखनी चाहिए। इसमें उन्होंने लद्दाख का पूर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News