Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अन्नाद्रमुक ने जारी की दूसरे चरण की चुनावी घोषणाएं, पेंशन बढ़ाने, शिक्षा ऋण माफी, मुफ्त एलपीजी सिलेंडर का वादा

घोषणापत्र में सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण वादे किए गए हैं। अन्नाद्रमुक ने वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली मासिक पेंशन को बढ़ाकर 2,000 रुपये करने की घोषणा की है। इसके साथ ही विधवा महिलाओं, पति द्वारा छोड़ी गई महिलाओं, दिव्यांगों और तृतीय लिंग समुदाय के लोगों को मिलने वाली सहायता राशि को वर्तमान 1,200 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रतिमाह किए जाने का वादा किया गया है।

04 Feb 2026

अन्नाद्रमुक ने जारी की दूसरे चरण की चुनावी घोषणाएं, पेंशन बढ़ाने, शिक्षा ऋण माफी, मुफ्त एलपीजी सिलेंडर का वादा

चेन्नई। तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) ने बुधवार को अपने दूसरे चरण की चुनावी घोषणाएं जारी कीं। पार्टी के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पाडी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में ये घोषणाएं चेन्नई के रोयापेट्टा स्थित अन्नाद्रमुक मुख्यालय में आयोजित जिला सचिवों की बैठक के दौरान की गईं।

घोषणापत्र में सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण वादे किए गए हैं। अन्नाद्रमुक ने वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली मासिक पेंशन को बढ़ाकर 2,000 रुपये करने की घोषणा की है। इसके साथ ही विधवा महिलाओं, पति द्वारा छोड़ी गई महिलाओं, दिव्यांगों और तृतीय लिंग समुदाय के लोगों को मिलने वाली सहायता राशि को वर्तमान 1,200 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रतिमाह किए जाने का वादा किया गया है।

पार्टी ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए बैंकों से लिए गए शिक्षा ऋण माफ करने की घोषणा भी की है। इसके अलावा राशन कार्डधारकों को प्रति वर्ष तीन एलपीजी गैस सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया गया है।

अन्नाद्रमुक ने तमिलनाडु के पारंपरिक खेल जलीकट्टू को लेकर भी कई अहम घोषणाएं की हैं। पार्टी के अनुसार, जलीकट्टू प्रतियोगिता के दौरान किसी खिलाड़ी की मृत्यु होने पर उसके परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं गंभीर रूप से घायल खिलाड़ियों के इलाज के लिए 2,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही जलीकट्टू प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सरकार की ओर से 5 लाख रुपये की सब्सिडी देने की घोषणा भी की गई है।

घोषणापत्र में वर्तमान ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली को समाप्त कर पुरानी पद्धति को पुनः लागू करने की बात कही गई है। इसके अलावा महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लिए गए ऋण माफ किए जाएंगे, जबकि दिव्यांगों द्वारा सहकारी संस्थाओं से लिए गए ऋण भी माफ करने का वादा किया गया है।

इस अवसर पर एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी की ओर से और भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जाएंगी। उन्होंने बताया कि ऑटो चालकों ने भी अपनी मांगें पार्टी के समक्ष रखी हैं, जिन पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में पलानीस्वामी ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु का सिर आज गर्व से ऊंचा नहीं, बल्कि झुका हुआ और लटका हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में शायद ही कोई दिन ऐसा जाता हो, जब यौन हिंसा की कोई घटना सामने न आती हो।

उन्होंने हाल ही में उत्तर भारत से आए एक प्रवासी मजदूर परिवार से जुड़े एक बच्चे, एक महिला और एक पुरुष की मौत का उल्लेख किया। साथ ही नंदनम स्थित सरकारी कला महाविद्यालय की कैंटीन में कार्यरत एक महिला के साथ कैंटीन मालिक और उसके सहयोगियों द्वारा किए गए कथित यौन उत्पीड़न की घटना का हवाला देते हुए कहा कि ये घटनाएं दर्शाती हैं कि तमिलनाडु की स्थिति कितनी खराब हो चुकी है।

एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने कहा,“मैं यही कह रहा हूं कि तमिलनाडु सिर उठाकर नहीं, बल्कि सिर झुकाकर खड़ा है।”

उन्होंने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि करूर की घटना के बाद विजय 72 दिनों तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए। उन्हें यह तक जानकारी नहीं है कि कौन-सी पार्टी किसके साथ गठबंधन में है और कौन चुनाव का नेतृत्व कर रहा है। ऐसे व्यक्ति से क्या उम्मीद की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि अन्नाद्रमुक ने अपने पहले चरण के घोषणापत्र में महिला कल्याण कुलाविलक्कू योजना शुरू करने का वादा किया है। इस योजना के तहत सभी राशन कार्डधारक परिवारों को प्रतिमाह 2,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी, जो सीधे परिवार की महिला मुखिया के बैंक खाते में जमा की जाएगी।

परिवहन क्षेत्र में पार्टी ने शहर की बसों में पुरुषों के लिए भी मुफ्त बस यात्रा योजना लागू करने की घोषणा की है, जबकि महिलाओं के लिए पहले से जारी मुफ्त बस यात्रा योजना को यथावत जारी रखा जाएगा।

आवास क्षेत्र में अन्नाद्रमुक ने अम्मा इल्लम योजना के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बेघर परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने का वादा किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार जमीन खरीदकर पक्के मकान बनवाएगी, जबकि शहरी इलाकों में अपार्टमेंट भवनों का निर्माण कर पात्र लाभार्थियों को मुफ्त आवंटन किया जाएगा।

ग्रामीण रोजगार को लेकर भी पार्टी ने बड़ा वादा किया है। जहां केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत 100 दिनों के रोजगार को बढ़ाकर 125 दिन किया है, वहीं अन्नाद्रमुक ने इसे और आगे बढ़ाते हुए 150 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

इसके अलावा अम्मा टू-व्हीलर योजना के तहत 5 लाख महिलाओं को लाभ देने का वादा किया गया है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी महिला को टू-व्हीलर खरीदने के लिए 25,000 रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अन्नाद्रमुक ने जारी की दूसरे चरण की चुनावी घोषणाएं, पेंशन बढ
घोषणापत्र में सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण वादे किए गए हैं। अन्नाद्रमुक ने वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली मासिक पेंशन को बढ़ाकर 2,000 रुप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News