Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, 14 से अधिक लोग घायल

यह हादसा क्रूज़र वाहन और एक कैंटर लॉरी के बीच आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में मरियमबी हुनगुंद (55), अन्नपूर्णा चंगली (45) और सुजाता होसमनी (30) की मौके पर ही मौत हो गई।

05 Feb 2026

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, 14 से अधिक लोग घायल

गदग (कर्नाटक)। कर्नाटक के गदग जिले के रोण तालुका अंतर्गत जिगलूर क्रॉस के पास गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन महिला दिहाड़ी मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 14 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा क्रूज़र वाहन और एक कैंटर लॉरी के बीच आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में मरियमबी हुनगुंद (55), अन्नपूर्णा चंगली (45) और सुजाता होसमनी (30) की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के समय क्रूज़र वाहन में सवार 15 से अधिक दिहाड़ी मजदूरों को सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों में नागम्मा जाधव, शशिकला मराठे, लक्ष्मव्वा हालकेरी, लक्ष्मी नागप्पा हालकेरी सहित 14 से अधिक लोग शामिल हैं।

सभी घायल गजेंद्रगढ़ के शिवाजी नगर इलाके के निवासी हैं और दिहाड़ी मजदूरी के लिए गजेंद्रगढ़ से रोण की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रोण से गजेंद्रगढ़ की ओर जा रही कैंटर लॉरी ने जिगलूर क्रॉस के पास क्रूज़र को टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना मिलते ही रोण पुलिस थाना कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। गदग जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोहन जगदीश ने भी घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एसपी रोहन जगदीश ने बताया कि “इस दुर्घटना में तीन दिहाड़ी मजदूरों की मौके पर ही मौत हुई है और 14 से अधिक लोग घायल हुए हैं। आशंका है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।”

इस संबंध में रोण पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गजेंद्रगढ़ के शिवाजी नगर क्षेत्र में शोक की लहर है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कर्नाटक में भीषण सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, 14 से अधिक
यह हादसा क्रूज़र वाहन और एक कैंटर लॉरी के बीच आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में मरियमबी हुनगुंद (55), अन्नपूर्णा चंगली (45) और सुजा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News