Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

मेघालय कोयला खदान हादसा : दो और शव बरामद, मरने वालों की संख्या 24 हुई

यह विस्फोट गुरुवार (5 फरवरी) को उम्सनगट गांव के थांगस्कू इलाके में एक खदान में हुआ था, जिसके बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), अग्निशमन समेत कई एजेंसियों द्वारा बड़े पैमाने पर तलाशी और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घटना के पहले दिन 18 शव बरामद किए गए थे। दूसरे दिन 4 शव मिले थे।

07 Feb 2026

मेघालय कोयला खदान हादसा : दो और शव बरामद, मरने वालों की संख्या 24 हुई

शिलांग। मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में एक अवैध कोयला खदान में हुए विस्फोट में हादसे के तीसरे दिन शनिवार को दो और शव बरामद हुए हैं। अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। घटनास्थल पर अभियान चला रहे एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

यह विस्फोट गुरुवार (5 फरवरी) को उम्सनगट गांव के थांगस्कू इलाके में एक खदान में हुआ था, जिसके बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), अग्निशमन समेत कई एजेंसियों द्वारा बड़े पैमाने पर तलाशी और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घटना के पहले दिन 18 शव बरामद किए गए थे। दूसरे दिन 4 शव मिले थे।

एनडीआरएफ सूत्रों ने बताया है कि शनिवार काे दो और शव बरामद किए गए हैं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 24 हो गई है। इनमें से कुछ शवों की पहचान कर ली गई है। आठ घायलों का इलाज भी जारी है।

घटनास्थल पर तलाशी और बचाव अभियान जारी है, जिसमें एसडीआरएफ, विशेष बचाव दल और एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं। अधिकारियों ने बताया कि आपातकालीन सहायता प्रदान करने के लिए मेडिकल टीमें और एम्बुलेंस पास में ही तैनात हैं।

एनडीआरएफ प्रथम बटालियन के कमांडेंट एचपी कंडारी, डेप्यूटी कमांडेंट एनके तिवारी, सीएमओ (ओजी) डॉ. मोफी और इंस्पेक्टर अनुराग कुमार सिंह के नेतृत्व में राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। आज लगभग 100 फीट गहरे अवैध कोयला खदान में अंदर लगभग 310 फुट अंदर रैट होल के अंदर से शवों को बाहर निकाला गया है।

सूत्रों ने बताया कि तलाशी अभियान अभी भी जारी है और बचे हुए पीड़ितों का पता लगाने और जल्द से जल्द पहचान प्रक्रिया पूरी करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे से प्रभावित तीन खदानों में से दो खदानों में तलाशी अभियान पूरा होने की जानकारी मिली है।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि सेना और वायु सेना को स्टैंडबाय पर रखा गया है, क्योंकि जिला प्रशासन और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मेघालय कोयला खदान हादसा : दो और शव बरामद, मरने वालों की संख्
यह विस्फोट गुरुवार (5 फरवरी) को उम्सनगट गांव के थांगस्कू इलाके में एक खदान में हुआ था, जिसके बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिय





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News