Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

टी20 वर्ल्ड कप 2026 : उलटफेर का शिकार होने से बचा पाकिस्तान, नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। माइकल लेविट (15 गेंदों में 24 रन) ने पावरप्ले में शानदार शॉट्स लगाए और टीम को 6 ओवर में 50/2 तक पहुंचाया। हालांकि, उन्हें मोहम्मद नवाज ने आउट कर दिया।

07 Feb 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026 : उलटफेर का शिकार होने से बचा पाकिस्तान, नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया

कोलंबो (श्रीलंका। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को नीदरलैंड्स के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। हालांकि ऑलराउंडर फहीम अशरफ की सूझबूझ भरी पारी की बदौलत टीम ने बड़ा उलटफेर टालते हुए मैच 3 विकेट से अपने नाम कर लिया। यह मुकाबला शनिवार को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला गया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। माइकल लेविट (15 गेंदों में 24 रन) ने पावरप्ले में शानदार शॉट्स लगाए और टीम को 6 ओवर में 50/2 तक पहुंचाया। हालांकि, उन्हें मोहम्मद नवाज ने आउट कर दिया। 10 ओवर के बाद नीदरलैंड्स का स्कोर 79/3 था और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (37) तथा बास डे लीडे (30) टीम को मजबूत स्कोर की ओर ले जाते दिख रहे थे।

15 ओवर में स्कोर 123/4 हो चुका था और ऐसा लग रहा था कि नीदरलैंड्स 170 से ऊपर का स्कोर बना लेगा, लेकिन यहीं से मैच का रुख बदल गया।

पाकिस्तानी स्पिनरों ने जबरदस्त वापसी की। अबरार अहमद (2/23) और साइम अयूब (2/7) की घातक गेंदबाजी के सामने नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी बिखर गई। टीम ने आखिरी 6 विकेट सिर्फ 20 रन के भीतर गंवा दिए और 19.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई।

148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत भी दमदार रही। साइम अयूब (24) ने दूसरे ओवर में लगातार तीन चौके जड़े, जबकि साहिबजादा फरहान ने शानदार अंदाज में 31 गेंदों पर 47 रन बनाए। 98/2 के स्कोर पर पाकिस्तान की जीत लगभग तय नजर आ रही थी,

लेकिन इसके बाद मैच में जबरदस्त नाटकीय मोड़ आया। पाकिस्तान ने महज 2 रन के भीतर साहिबजादा फरहान, उस्मान खान और बाबर आजम के विकेट गंवा दिए और स्कोर 105/5 हो गया। इसके बाद मोहम्मद नवाज और शादाब खान भी पवेलियन लौट गए और टीम 114/7 पर संकट में फंस गई।

अंतिम दो ओवरों में पाकिस्तान को 29 रन चाहिए थे। ऐसे मुश्किल हालात में फहीम अशरफ ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने 19वें ओवर में लोगन वैन बीक की गेंदों पर 24 रन बटोरकर मैच का पासा पलट दिया। इसके बाद अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर विजयी चौका लगाकर पाकिस्तान को जीत दिलाई।

नीदरलैंड्स के मजबूत प्रदर्शन के बावजूद पाकिस्तान को राहत की सांस मिली और टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की। खास बात यह भी रही कि यह मुकाबला ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ होने वाले मैच के बहिष्कार की घोषणा की है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टी20 वर्ल्ड कप 2026 : उलटफेर का शिकार होने से बचा पाकिस्तान,
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। माइकल लेविट (15 गेंदों में 24 रन) ने पावरप्ले में शानदार शॉट्स लगाए और टीम को 6 ओवर म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News