Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज टली

रिपोर्ट के अनुसार 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग अभी भी चल रही है। फिल्म के कुछ हिस्सों को दोबारा शूट करने में उम्मीद से अधिक समय लग रहा है।

08 Feb 2026

'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज टली

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के फैंस को इंतज़ार अभी और लंबा करना पड़ सकता है। फिल्म की निर्धारित 17 अप्रैल 2026 की रिलीज़ डेट अब मुश्किल लग रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है और तकनीकी मंज़ूरी की प्रक्रिया में देरी की वजह से मेकर्स रिलीज़ को आगे बढ़ा सकते हैं। सलमान खान इस बड़े प्रोजेक्ट के साथ कोई जोखिम नहीं लेना चाहते, इसलिए टीम फिलहाल अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंची है।

फरवरी अंत तक शूटिंग पूरी होने की उम्मीद

रिपोर्ट के अनुसार 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग अभी भी चल रही है। फिल्म के कुछ हिस्सों को दोबारा शूट करने में उम्मीद से अधिक समय लग रहा है। बताया जा रहा है कि 9 फरवरी से मुंबई की गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में एक हफ्ते का शेड्यूल शुरू हुआ है, और इसके बाद भी कुछ दिन शूटिंग बाकी रहेंगे। इस आधार पर उम्मीद जताई जा रही है कि शूटिंग फरवरी के अंत तक पूरी हो पाएगी।

देशभक्ति फिल्म को बिना जल्दबाज़ी रिलीज़ करना चाहते सलमान

टालने की सबसे बड़ी वजहें एडिटिंग और री-शूट हैं। निर्देशक अपूर्वा लाखिया को नए शूट किए गए हिस्सों की एडिटिंग में समय लगेगा। साथ ही 'बैटल ऑफ गलवान' जैसी फिल्म को रिलीज़ से पहले रक्षा मंत्रालय की मंज़ूरी लेना अनिवार्य है, जिसमें भी काफी वक्त लग सकता है। इसी वजह से सलमान खान टीम से कहा है कि वे जल्दबाज़ी न करें और फिल्म को पूरी तैयारी के साथ रिलीज़ करें, ताकि दर्शकों को एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव मिल सके।

सलमान खुद कई बार कह चुके हैं कि वे 'खराब कंटेंट नहीं चलने देंगेऔर क्वालिटी को प्राथमिकता देंगे, भले ही इसके लिए रिलीज़ डेट में देरी हो। इसलिए 17 अप्रैल को फिल्म के रिलीज़ होना अब मुश्किल दिख रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, सलमान और अपूर्वा लाखिया फिल्म की नई रिलीज़ डेट पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। अगले कुछ दिनों में फिल्म की रिलीज़ को लेकर स्थिति साफ होने की उम्मीद है। फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान कर्नल संतोष बाबू का दमदार किरदार निभा रहे हैं, जबकि चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 15 जून 2020 को गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई ऐतिहासिक झड़प से प्रेरित है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज टली
रिपोर्ट के अनुसार 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग अभी भी चल रही है। फिल्म के कुछ हिस्सों को दोबारा शूट करने में उम्मीद से अधिक समय लग रहा है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News