वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इनके तार किसी अंतरराज्यीय गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं
कोलकाता। पोस्ता थाना क्षेत्र में हुई आपराधिक घटना की गुत्थी सुलझाते हुए लालबाजार की डिटेक्टिव डिपार्टमेंट की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। डीडी के वॉच सेक्शन की टीम ने हावड़ा के डोमजूर इलाके में आधी रात को छापेमारी कर दो शातिर आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झारखंड के साहेबगंज जिला निवासी राज कुमार नोनिया (23) और कुंदन कुमार मंडल (22) के रूप में हुई है। पुलिस इन दोनों की तलाश में लंबे समय से संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। घटना के बाद से ही आरोपी ठिकाने बदल-बदल कर छिप रहे थे। रविवार की मध्यरात्रि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी हावड़ा के डोमजूर थाना क्षेत्र में शरण लिए हुए हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीडी की टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवक झारखंड के टिनपहाड़ इलाके के रहने वाले हैं। इनके पास से मामले से जुड़े कुछ अहम सुराग हाथ लगने की भी उम्मीद है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है, ताकि इस आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इनके तार किसी अंतरराज्यीय गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं।