Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

रिश्तेदार को देखने गया था अस्पताल, घर पहुंचा शव

हादसे की सूचना मिलते ही ठाकुरपुकुर थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की

09 Feb 2026

रिश्तेदार को देखने गया था अस्पताल, घर पहुंचा शव

कोलकाता, 9 फरवरी। जोका स्थित ईएसआई अस्पताल के सामने सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार का कहर इस कदर बरपा कि पीछे से आ रही एक अनियंत्रित निजी कार ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक सवार हवा में कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा। मृतक की पहचान महेशतला थाना अंतर्गत आशुति क्षेत्र के निवासी 44 वर्षीय अरूप मंडल के रूप में हुई है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरूप मंडल सोमवार तड़के करीब पांच बजे अपने एक परिचित के साथ बाइक पर सवार होकर जोका ईएसआई अस्पताल जा रहे थे। अस्पताल में उनका एक रिश्तेदार उपचाराधीन है, जिसे देखने के लिए वे घर से जल्दी निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप पहुँची, पीछे से काल बनकर आई एक तेज रफ्तार निजी कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर खून पसर गया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अस्पताल के कर्मचारियों ने आनन-फानन में दोनों को लहूलुहान हालत में उठाकर ईएसआई अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने अरूप मंडल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद नील रतन सरकार (एनआरएस) मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही ठाकुरपुकुर थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। 
पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि उस घातक वाहन का सुराग मिल सके। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उल्लेखनीय है कि जोका और ठाकुरपुकुर का यह इलाका पिछले दो दिनों से हादसों का केंद्र बना हुआ है। बीते रविवार को ही इसी क्षेत्र में एक बेलगाम लॉरी ने ईएसआई अस्पताल के दो होनहार एमबीबीएस छात्रों, फैयाज मलिक और आनंद प्रियदर्शी को कुचल दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। चौबीस घंटे के भीतर हुए इन दो बड़े हादसों ने स्थानीय प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों ने अस्पताल के सामने स्पीड ब्रेकर की कमी और तड़के के समय ट्रैफिक सिग्नल के निष्क्रिय रहने पर भारी रोष जताया है। लोगों का कहना है कि डायमंड हार्बर रोड पर रात और सुबह के वक्त भारी वाहन और निजी कारें मौत की रफ्तार से दौड़ती हैं, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। 
बेहाला थाना इलाके के चौरास्ता मोड़ पर तेज गति से आ रही बस की चपेट में आने से सड़क पार कर रही अनिमा कर्मकार (80) घायल हो गयी। वहीं शेक्सपीयर सरणी थाना इलाके के राउडन स्ट्रीट में निजी बस और मोटर साइकिल के बीच हुई भिड़ंत में बाईक चालक पार्थ साहा (43) घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रिश्तेदार को देखने गया था अस्पताल, घर पहुंचा शव
हादसे की सूचना मिलते ही ठाकुरपुकुर थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News