Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राजपाल यादव का भावुक बयान आया सामने

5 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभिनेता ने खुद को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया था। अब सामने आई रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने जेल जाने से पहले जो भावुक बयान दिया, वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

10 Feb 2026

राजपाल यादव का भावुक बयान आया सामने

प्रसिद्ध कॉमेडी अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले को लेकर कानूनी संकट का सामना कर रहे हैं। 5 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभिनेता ने खुद को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया था। अब सामने आई रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने जेल जाने से पहले जो भावुक बयान दिया, वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जेल अधिकारियों के सामने फूट-फूटकर रोए राजपाल यादव

रिपोर्ट के मुताबिक, आत्मसमर्पण से ठीक पहले राजपाल यादव की मानसिक स्थिति बेहद डगमगाई हुई थी। उन्होंने जेल अधिकारियों से कहा, "क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। और कोई उपाय नहीं दिखता… सर, यहां हम सब अकेले हैं। कोई दोस्त नहीं है। मुझे इस संकट से खुद ही निपटना है।" अभिनेता की आंखों में आँसू और हिचकियाँ स्पष्ट दिखीं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह अपनी स्थिति से गहरे परेशान हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग बॉलीवुड सितारों को भी इस मुश्किल समय में मदद न करने पर निशाने पर ले रहे हैं।

चेक बाउंस मामला क्या है?

यह शेर 2010 के समय का है जब राजपाल यादव ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही और आर्थिक तंगी ने अभिनेता को दबोच लिया। कर्ज न चुका पाने के कारण उन्होंने बकाया राशि के भुगतान के लिए चेक दिए थे, जो बाद में बाउंस हो गए।

2024 में अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी, जब अभिनेता ने पूरा बकाया चुकाने का आश्वासन दिया था। लेकिन वह आश्वासन पूरा नहीं कर सके और परिणामस्वरूप उन्हें आत्मसमर्पण करना पड़ा। अब राजपाल अपनी मुश्किल आर्थिक स्थितियों और कानूनी दांव-पेचों से जूझ रहे हैं, जिससे फिल्म उद्योग और आम दर्शक दोनों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राजपाल यादव का भावुक बयान आया सामने
5 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभिनेता ने खुद को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया था। अब सामने आई रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने जेल जाने से पहले जो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News