Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राजपाल यादव के समर्थन में उतरे सोनू सूद

सोनू ने यह भी कहा कि वह भविष्य के काम के बदले अभी उन्हें साइनिंग अमाउंट देंगे, ताकि इस कठिन समय में उन्हें सहारा मिल सके।

10 Feb 2026

राजपाल यादव के समर्थन में उतरे सोनू सूद

चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने के बाद अभिनेता राजपाल यादव को अब बॉलीवुड से समर्थन मिलने लगा है। अभिनेता सोनू सूद खुलकर उनके पक्ष में सामने आए हैं। उन्होंने राजपाल को 'बेहद प्रतिभाशाली और गिफ्टेड एक्टर' बताते हुए न सिर्फ उनका हौसला बढ़ाया, बल्कि उन्हें अपनी आने वाली फिल्म में कास्ट करने का भी ऐलान किया है। सोनू ने यह भी कहा कि वह भविष्य के काम के बदले अभी उन्हें साइनिंग अमाउंट देंगे, ताकि इस कठिन समय में उन्हें सहारा मिल सके।

सोनू सूद का भावुक संदेश

सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर लिखा, "राजपाल यादव एक टैलेंटेड एक्टर हैं, जिन्होंने सालों तक इंडस्ट्री को यादगार काम दिया है। कभी-कभी जिंदगी हमारे साथ अन्याय कर देती है। यह प्रतिभा की कमी नहीं, बल्कि वक्त की मार होती है। वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे।" उन्होंने आगे इंडस्ट्री से अपील करते हुए कहा कि यह समय निर्माताओं, निर्देशकों और सहकर्मियों के एकजुट होकर साथ खड़े होने का है। सोनू ने साफ किया कि साइनिंग फीस किसी तरह की मदद नहीं, बल्कि राजपाल के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने आगे लिखा, "जब अपना कोई मुश्किल दौर से गुजर रहा हो, तो उसे याद दिलाना जरूरी है कि वह अकेला नहीं है।"

क्या है पूरा मामला?

यह मामला साल 2010 से जुड़ा है, जब राजपाल यादव ने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद वह रकम नहीं चुका पाए और जारी किया गया चेक बाउंस हो गया। मामला अदालत में पहुंचा, जहां कई बार राहत मिलने के बावजूद बकाया न चुकाने पर अदालत ने उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया। सरेंडर से पहले राजपाल भावुक हो गए थे और उन्होंने अपनी आर्थिक तंगी का जिक्र किया था। अब सोनू सूद के समर्थन के बाद इंडस्ट्री की नजरें इस पर टिकी हैं कि आगे और कौन उनके साथ खड़ा होता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राजपाल यादव के समर्थन में उतरे सोनू सूद
सोनू ने यह भी कहा कि वह भविष्य के काम के बदले अभी उन्हें साइनिंग अमाउंट देंगे, ताकि इस कठिन समय में उन्हें सहारा मिल सके।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News