वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
आयोग ने बताया कि समाचारों में हरियाणा के गुरुग्राम में 11 से 14 वर्ष आयु के 5 नाबालिग बच्चों को चोरी के शक में एक अधनिर्मित इमारत में 18 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। समाचारों में ठेकेदार और उसके चार मजदूरों द्वारा बच्चों के कपड़े उतरवाकर यौन उत्पीड़न किया और उन्हें पेट्रोल डालकर यातना देने की जानकारी भी दी गई।
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 क्षेत्र में 5 नाबालिग बच्चों के साथ हुई कथित यौन उत्पीड़न और यातना की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने गुरुग्राम पुलिस को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर जवाब तलब किया है।
आयोग ने बताया कि समाचारों में हरियाणा के गुरुग्राम में 11 से 14 वर्ष आयु के 5 नाबालिग बच्चों को चोरी के शक में एक अधनिर्मित इमारत में 18 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। समाचारों में ठेकेदार और उसके चार मजदूरों द्वारा बच्चों के कपड़े उतरवाकर यौन उत्पीड़न किया और उन्हें पेट्रोल डालकर यातना देने की जानकारी भी दी गई। यह घटना 3 फरवरी 2026 को सामने आई जब एक पीड़ित बच्चे की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बताया गया कि मौके पर पहुंची माताओं को भी बच्चों के साथ बैठाकर अपमानित किया गया।
आयोग ने कहा कि अगर समाचार रिपोर्टों दिखाई गई खबर सही है तो यह गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन का मामला है। इसलिए एनएचआरसी ने गुरुग्राम पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।