Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रियंका चोपड़ा ने करियर, ट्रोलिंग और शादी पर तोड़ी चुप्पी

प्रियंका ने बताया कि 30 की उम्र में सबकुछ छोड़कर फिर से शुरुआत करना बेहद डरावना फैसला था। भारत में वह आर्थिक रूप से सुरक्षित थीं और उनका नाम इंडस्ट्री में मजबूत था लेकिन उन्होंने सीमाओं से परे जाकर काम करने का सपना चुना।

12 Feb 2026

प्रियंका चोपड़ा ने करियर, ट्रोलिंग और शादी पर तोड़ी चुप्पी

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने करियर और निजी जीवन से जुड़े कई अहम पहलुओं पर खुलकर बात की। उन्होंने उस दौर को याद किया जब उन्होंने हॉलीवुड में नई शुरुआत करने के लिए अपने स्थापित बॉलीवुड करियर को दांव पर लगा दिया था।

प्रियंका ने बताया कि 30 की उम्र में सबकुछ छोड़कर फिर से शुरुआत करना बेहद डरावना फैसला था। भारत में वह आर्थिक रूप से सुरक्षित थीं और उनका नाम इंडस्ट्री में मजबूत था लेकिन उन्होंने सीमाओं से परे जाकर काम करने का सपना चुना। उनके मुताबिक, वह सिर्फ दिखावे के लिए हॉलीवुड का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं बल्कि ऐसे सिनेमा से जुड़ना चाहती थीं जिसकी कोई सरहद न हो।

प्रियंका ने यह भी खुलासा किया कि हॉलीवुड में शुरुआती दिनों में उन्हें पूर्वाग्रहों का सामना करना पड़ा। लोगों को उनके बारे में सीमित जानकारी होती थी और अक्सर उनकी अंग्रेजी बोलने की क्षमता पर हैरानी जताई जाती थी। उन्होंने कहा कि वह खुद को सिर्फ एक विदेशी चेहरा बनाकर पेश नहीं करना चाहती थीं बल्कि अपने काम से पहचान बनाना चाहती थीं। यही वजह थी कि उन्होंने धैर्य के साथ सही अवसरों का इंतजार किया और धीरे-धीरे अपनी जगह बनाई।

अपनी निजी जिंदगी पर बात करते हुए प्रियंका ने ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि निक जोन्स के साथ उनकी शादी को लेकर शुरू में की गई टिप्पणियां उन्हें परेशान करती थीं लेकिन अब उन्होंने इन बातों को नजरअंदाज करना सीख लिया है। प्रियंका ने कहा कि उन्हें और निक को एकसाथ आठ साल हो चुके हैं और अगर लोग अब भी उनके रिश्ते के टूटने का इंतजार कर रहे हैं तो यह उनकी सोच है। अब वह बाहरी शोर से प्रभावित नहीं होतीं और अपने रिश्ते व काम पर ध्यान देती हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रियंका चोपड़ा ने करियर, ट्रोलिंग और शादी पर तोड़ी चुप्पी
प्रियंका ने बताया कि 30 की उम्र में सबकुछ छोड़कर फिर से शुरुआत करना बेहद डरावना फैसला था। भारत में वह आर्थिक रूप से सुरक्षित थीं और उनका नाम इंडस्ट्री में मजबूत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News