Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

टी-20 विश्व कप में श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से रौंदा, ग्रुप बी में दर्ज की दमदार जीत

ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने टॉस जीतकर श्रीलंका को बल्लेबाजी का न्योता दिया, लेकिन मेजबान टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। पवन रथनायके (28 गेंद में 60 रन), कुसल मेंडिस (45 गेंद में 61 रन) और कप्तान दासुन शनाका (20 गेंद में 50 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

12 Feb 2026

टी-20 विश्व कप में श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से रौंदा, ग्रुप बी में दर्ज की दमदार जीत

कोलंबो। आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप के ग्रुप बी मुकाबले में गुरुवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 225 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर अनुशासित गेंदबाजी के दम पर ओमान को 120/9 पर रोक दिया।

ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने टॉस जीतकर श्रीलंका को बल्लेबाजी का न्योता दिया, लेकिन मेजबान टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। पवन रथनायके (28 गेंद में 60 रन), कुसल मेंडिस (45 गेंद में 61 रन) और कप्तान दासुन शनाका (20 गेंद में 50 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

श्रीलंका की पारी की शुरुआत तेज रही, हालांकि जय ओदेद्रा ने कमिल मिशारा (8) को आउट कर ओमान को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद पथुम निसांका (13) भी पावरप्ले के बाद आउट हो गए। स्कोर 58/2 होने के बाद रथनायके और मेंडिस ने पारी को संभाला और रन गति तेज की।

रथनायके ने स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़ा।

वह 60 रन बनाकर जितेन रमणांडी की गेंद पर बोल्ड हुए। मेंडिस ने संयमित अंदाज में खेलते हुए 61 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया।

आखिरी ओवरों में कप्तान दासुन शनाका ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में पांच छक्के और दो चौकों की मदद से 50 रन ठोके, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसी भी श्रीलंकाई बल्लेबाज का सबसे तेज अर्धशतक है। कमिंदु मेंडिस ने भी अंतिम ओवरों में तीन छक्के जड़कर स्कोर 225/5 तक पहुंचा दिया।

225 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। आमिर कलीम (6) और कप्तान जतिंदर सिंह (1) पहले दो ओवरों में ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।

मोहम्मद नदीम ने 56 गेंदों में नाबाद 53 रन की जुझारू पारी खेली, जबकि वसीम अली ने 20 गेंदों में 27 रन बनाए, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला।

श्रीलंका के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए ओमान को कभी संभलने का मौका नहीं दिया।

दुष्मंथा चमीरा ने दो ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि महीश तीक्ष्णा (2/11) और दुनिथ वेलालागे ने भी अहम सफलताएं हासिल कीं। रन आउट और कैचों ने भी ओमान की मुश्किलें बढ़ाईं। अंततः ओमान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 120 रन ही बना सकी।

संक्षिप्त स्कोर:

श्रीलंका 225/5 (20 ओवर) — कुसल मेंडिस 61, पवन रथनायके 60, दासुन शनाका 50; जितेन रमणांडी 2/41।

ओमान 120/9 (20 ओवर) — मोहम्मद नदीम 53*, वसीम अली 27; महीश तीक्ष्णा 2/11, दुष्मंथा चमीरा 2/19।

श्रीलंका 105 रन से विजयी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टी-20 विश्व कप में श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से रौंदा, ग्रु
ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने टॉस जीतकर श्रीलंका को बल्लेबाजी का न्योता दिया, लेकिन मेजबान टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। पवन रथनायके (28 गेंद में 60 र





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News