Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

अंपायर के फैसले का विरोध करने पर आईसीसी ने मोहम्मद नबी पर लगाया जुर्माना

यह घटना अफगानिस्तान की पारी के 14वें ओवर में हुई, जब नबी ने दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के कलाई बैंड (व्रिस्ट बैंड) को लेकर अंपायरों से लंबी बहस की। अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताने के कारण उन्होंने आईसीसी आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन किया।

12 Feb 2026

अंपायर के फैसले का विरोध करने पर आईसीसी ने मोहम्मद नबी पर लगाया जुर्माना

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी पर अंपायर के फैसले का विरोध करने के चलते मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को खेले गए मुकाबले के दौरान हुई घटना के बाद की गई।

यह घटना अफगानिस्तान की पारी के 14वें ओवर में हुई, जब नबी ने दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के कलाई बैंड (व्रिस्ट बैंड) को लेकर अंपायरों से लंबी बहस की। अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताने के कारण उन्होंने आईसीसी आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन किया।

आईसीसी ने गुरुवार को जारी बयान में बताया कि नबी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और अमीरात आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के डेविड गिल्बर्ट द्वारा प्रस्तावित सजा को मान लिया है। इसके चलते औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी। पिछले 24 महीनों में यह उनका पहला अपराध था, इसलिए उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।

मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और निर्धारित ओवरों में मैच टाई हो गया। इसके बाद विजेता का फैसला करने के लिए दो सुपर ओवर खेले गए, जिसमें अंततः दक्षिण अफ्रीका ने जीत हासिल कर दो अंक अपने नाम किए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अंपायर के फैसले का विरोध करने पर आईसीसी ने मोहम्मद नबी पर लग
यह घटना अफगानिस्तान की पारी के 14वें ओवर में हुई, जब नबी ने दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के कलाई बैंड (व्रिस्ट बैंड) को लेकर अंपायरों से लंबी बहस की।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News