Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बांग्लादेश चुनाव: ममता बनर्जी ने तारिक रहमान को दी बधाई, संबंध मजबूत होने की जताई उम्मीद

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी संदेश में बांग्लादेश की जनता को भी शांतिपूर्ण मतदान के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि मेरी ओर से बांग्लादेश के सभी भाइयों-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं।

13 Feb 2026

बांग्लादेश चुनाव: ममता बनर्जी ने तारिक रहमान को दी बधाई, संबंध मजबूत होने की जताई उम्मीद

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को बांग्लादेश के आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की निर्णायक जीत पर तारिक रहमान को बधाई दी। बांग्लादेश में गुरुवार को मतदान हुआ था और शुक्रवार सुबह परिणाम स्पष्ट हो गए।

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी संदेश में बांग्लादेश की जनता को भी शांतिपूर्ण मतदान के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि मेरी ओर से बांग्लादेश के सभी भाइयों-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी को अग्रिम रमजान मुबारक। इस ऐतिहासिक जीत के लिए मेरे तारिक भाई, उनकी पार्टी और सभी दलों को बधाई। आप सभी सुखी और स्वस्थ रहें। हमारी कामना है कि भारत और बांग्लादेश के संबंध हमेशा सौहार्दपूर्ण बने रहें।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारिक रहमान और बीएनपी नेतृत्व को जीत की बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह परिणाम बांग्लादेश की जनता के विश्वास को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में प्रतिबद्ध है तथा दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने के लिए साथ काम करने की अपेक्षा करता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बांग्लादेश चुनाव: ममता बनर्जी ने तारिक रहमान को दी बधाई, संब
मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी संदेश में बांग्लादेश की जनता को भी शांतिपूर्ण मतदान के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि मे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News