Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आईटी हब सेक्टर फाइव में अग्निकांड, ग्लोबसिन क्रिस्टल बिल्डिंग में मची अफरातफरी

दमकल विभाग अब पूरी इमारत के अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच कर रहा है

13 Feb 2026

आईटी हब सेक्टर फाइव में अग्निकांड, ग्लोबसिन क्रिस्टल बिल्डिंग में मची अफरातफरी

कोलकाता। महानगर के आईटी हब के रूप में विख्यात साल्टलेक सेक्टर फाइव स्थित एक बहुमंजिला इमारत में शुक्रवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रसिद्ध ग्लोबसिन क्रिस्टल बिल्डिंग के एक बार-कम-रेस्टोरेंट में लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी इमारत काले धुएं की चादर से ढक गई। इस घटना के बाद इमारत में स्थित विभिन्न आईटी कंपनियों के सैकड़ों कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए नीचे की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाडिय़ां तत्काल मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धुएं का गुबार इतना घना था कि इमारत के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान एक महिला आईटी कर्मचारी लिफ्ट के भीतर फंस गई, जिससे धुएं के कारण उसका दम घुटने लगा और वह बेहोश हो गई। उसे आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से कुछ ही घंटों में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट या रेस्टोरेंट की रसोई से निकली चिंगारी को वजह माना जा रहा है। दमकल विभाग अब पूरी इमारत के अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच कर रहा है। 
गौरतलब है कि साल्टलेक की इस घटना ने हाल ही में आनंदपुर के नाजियाबाद इलाके में हुए उस भीषण अग्निकांड की यादें ताजा कर दी हैं, जिसमें एक मोमो कंपनी के गोदाम में लगी आग ने 25 लोगों की जान ले ली थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने महानगर की ऊंची इमारतों और व्यावसायिक परिसरों में फायर फाइटिंग सिस्टम की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच के बाद यदि सुरक्षा मानकों में कोई कोताही पाई गई, तो संबंधित पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईटी हब सेक्टर फाइव में अग्निकांड
दमकल विभाग अब पूरी इमारत के अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच कर रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News