Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बेलिलियस रोड पर रिहायशी मकान में लगी भीषण आग, दिव्यांग व्यक्ति झुलसा

दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

13 Feb 2026

बेलिलियस रोड पर रिहायशी मकान में लगी भीषण आग, दिव्यांग व्यक्ति झुलसा

कोलकाता। औद्योगिक और घनी आबादी वाले क्षेत्र बेलिलियस रोड पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां स्थित एक बहुमंजिला रिहायशी मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही पलों में धुएं के गुबार ने पूरे आसमान को घेर लिया, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी अफरा-तफरी मच गई। घटना की भयावहता को देखते हुए तत्काल दमकल विभाग को सूचित किया गया, जिसके बाद तीन इंजनों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग ने देखते ही देखते ऊपरी मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। बेलिलियस रोड की संकरी गलियां और सड़क किनारे खड़ी बेतरतीब गाडिय़ों के कारण दमकल कर्मियों को घटनास्थल तक पहुंचने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, दमकल कर्मियों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए चारों तरफ से पानी की बौछारें शुरू कीं और आग को बगल की इमारतों में फैलने से रोका। इस दर्दनाक हादसे में एक दिव्यांग व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। आग की लपटों के बीच वह घर के भीतर फंस गया था, जिसे दमकल और बचाव दल ने जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाला। घायल को तत्काल हावड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की एक टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर लेकिन चिंताजनक बताई जा रही है। 
दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रथम दृष्टया इसे शॉर्ट सर्किट का मामला माना जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, इमारत की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि अग्निशमन व्यवस्था में कोई कमी थी या नहीं। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने आसपास की इमारतों को खाली करा लिया है। समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा रिहायशी इलाका खाक होने से बच गया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बेलिलियस रोड पर रिहायशी मकान में लगी भीषण आग
दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News