वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
सिक्किम में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा हिमपात हो सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बनी रहेगी, हालांकि मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।
कोलकाता। कोलकाता एवं आसपास के क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सिक्किम में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा हिमपात हो सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बनी रहेगी, हालांकि मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दार्जिलिंग, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी एवं उत्तर दिनाजपुर जिलों में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। आने वाले दिनों में मौसम में बहुत अधिक परिवर्तन की संभावना नहीं है।