Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

छत्तीसगढ़ः ट्रक-कार में टक्कर, 4 जवानों की मौत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जगदलपुर बटालियन से आ रही एक डिजायर कार खपरी बायपास के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दो जवानों ने दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य जवानों ने अस्पताल पहुंचने के बाद अंतिम सांस ली।

14 Feb 2026

छत्तीसगढ़ः ट्रक-कार में टक्कर, 4 जवानों की मौत

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के धमतरी के अर्जुनी थाना क्षेत्र में खपरी-धमतरी बायपास पर शनिवार तड़के बस्तर से लौट रहे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के चार जवानों की एक ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार जवान बुरी तरह फंस गए थे ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जगदलपुर बटालियन से आ रही एक डिजायर कार खपरी बायपास के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दो जवानों ने दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य जवानों ने अस्पताल पहुंचने के बाद अंतिम सांस ली। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही वरदान परमार्थ एम्बुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डुमन साहू और हेमंत प्रधान तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे जवानों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक मृत जवानों के नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी।

दुर्घटना की खबर मिलते ही जिला अस्पताल में सेना के जवानों और अधिकारियों का जमावड़ा लग गया। जिले के कलेक्टर अविनाश मिश्रा, महापौर रामू रोहरा सहित कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पूरे अस्पताल परिसर में शोक और गम का माहौल देखा गया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा के मुद्दे को गंभीरता से सामने ला दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


छत्तीसगढ़ः ट्रक-कार में टक्कर, 4 जवानों की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जगदलपुर बटालियन से आ रही एक डिजायर कार खपरी बायपास के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दो ज





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News