Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

टॉलीगंज के अभिजात आवास में लगी आग, दहशत में नीचे उतरे सितारे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग चौथी मंज़िल पर लगी। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। जिस फ्लैट में आग लगी, वहां उस समय कोई मौजूद नहीं था। एहतियात के तौर पर पूरे परिसर के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

15 Feb 2026

टॉलीगंज के अभिजात आवास में लगी आग, दहशत में नीचे उतरे सितारे

कोलकाता। महानगर कोलकाता में एक बार फिर आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। टॉलीगंज स्थित अभिजात आवास डायमंड सिटी के टावर-(दो) में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग चौथी मंज़िल पर लगी। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। जिस फ्लैट में आग लगी, वहां उस समय कोई मौजूद नहीं था। एहतियात के तौर पर पूरे परिसर के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

इस आवासीय परिसर में टॉलीवुड के कई जाने-माने सितारे रहते हैं। आग की खबर मिलते ही अभिनेता यश दासगुप्ता और अभिनेत्री-सांसद नुसरत जहां अपने बच्चे के साथ घबराहट में नीचे उतर आए। विधायक-अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी ने बताया कि घटना के समय वह वहां मौजूद नहीं थीं और पूरी तरह सुरक्षित हैं।

दमकल कर्मियों ने युद्धस्तर पर काम करते हुए आग को काबू में किया, जिससे वह अन्य हिस्सों में फैलने से बच गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि भारी संपत्ति नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पुलिस भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

उल्लेखनीय है कि इससे दो दिन पहले साल्टलेक सेक्टर-(पांच) की एक बहुमंज़िली इमारत में भी आग लगने की घटना हुई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने शहर में अग्नि-सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टॉलीगंज के अभिजात आवास में लगी आग, दहशत में नीचे उतरे सितारे
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग चौथी मंज़िल पर लगी। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। जिस फ्लैट में आग लगी, वहां उस समय कोई मौजूद नह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News