Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रतुल मुखोपाध्याय, बप्पी लाहिड़ी और संध्या मुखोपाध्याय को ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने प्रख्यात गायक और गीतकार प्रतुल मुखोपाध्याय को याद करते हुए कहा कि ‘मैं बांग्ला में गाना गाता हूं’ जैसे उनके कई गीत बंगाल के लोगों की स्मृतियों में हमेशा जीवित रहेंगे।

15 Feb 2026

प्रतुल मुखोपाध्याय, बप्पी लाहिड़ी और संध्या मुखोपाध्याय को ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को संगीत जगत की तीन दिग्गज हस्तियों—प्रतुल मुखोपाध्याय, बप्पी लाहिड़ी और संध्या मुखोपाध्याय—की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अलग-अलग पोस्ट के माध्यम से अपने विचार साझा किए।

मुख्यमंत्री ने प्रख्यात गायक और गीतकार प्रतुल मुखोपाध्याय को याद करते हुए कहा कि ‘मैं बांग्ला में गाना गाता हूं’ जैसे उनके कई गीत बंगाल के लोगों की स्मृतियों में हमेशा जीवित रहेंगे। उन्होंने कहा कि बंगाली संगीत में उनके असाधारण योगदान के लिए राज्य सरकार ने उन्हें ‘बंगविभूषण’ सम्मान से सम्मानित किया था, जिस पर उन्हें गर्व है। ममता बनर्जी ने प्रतुल मुखोपाध्याय के साथ अपने लंबे व्यक्तिगत संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि सामाजिक संघर्षों में उन्होंने हमेशा उनका साथ पाया।

मुख्यमंत्री ने भारतीय संगीत जगत के चर्चित संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी की पुण्यतिथि पर भी उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि बप्पी लाहिड़ी को ‘बंगविभूषण’ सम्मान प्रदान कर राज्य सरकार को गर्व महसूस हुआ।

इसके अलावा, बंगाली संगीत की महान गायिका संध्या मुखोपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी अद्वितीय आवाज आज भी बंगालियों की भावनाओं और स्मृतियों में बसी हुई है। उन्होंने कहा कि संध्या मुखोपाध्याय को ‘बंगविभूषण’ सम्मान से सम्मानित करना राज्य सरकार के लिए गर्व का विषय था।

मुख्यमंत्री ने भावुक शब्दों में कहा कि संध्या मुखोपाध्याय केवल एक महान कलाकार ही नहीं थीं, बल्कि निजी जीवन में वह उनकी बड़ी बहन की तरह थीं—एक भरोसेमंद सहारा और स्नेह का स्रोत। उनके साथ बिताए गए पल और लंबी बातचीत आज भी उनकी स्मृतियों में जीवंत हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि भले ही संध्या मुखोपाध्याय बंगाली संगीत के आकाश में ध्रुवतारे की तरह चमकती रहेंगी, लेकिन उनके लिए वह हमेशा एक प्रिय इंसान के रूप में याद की जाएंगी, जिनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रतुल मुखोपाध्याय, बप्पी लाहिड़ी और संध्या मुखोपाध्याय को म
मुख्यमंत्री ने प्रख्यात गायक और गीतकार प्रतुल मुखोपाध्याय को याद करते हुए कहा कि ‘मैं बांग्ला में गाना गाता हूं’ जैसे उनके कई गीत बंगाल के लोगों की स्मृतियों मे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News