Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गुजरात के 33 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, जांच शुरू

इस ईमेल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं, जिसमें “गुजरात खालिस्तान बनेगा” और “हिंदुस्तान के टुकड़े होंगे” जैसी धमकी दी गई है। यह धमकी मिलने के बाद सभी स्कूलों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अभिभावकों में भी चिंता फैल गई।

16 Feb 2026

गुजरात के 33 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, जांच शुरू

अहमदाबाद। गुजरात के कुल 33 स्कूलों को 16 फरवरी सोमवार की सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी भरा मेल वडोदरा के 18 और अहमदाबाद के 15 स्कूलों को भेजा गया है।

इस ईमेल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं, जिसमें “गुजरात खालिस्तान बनेगा” और “हिंदुस्तान के टुकड़े होंगे” जैसी धमकी दी गई है। यह धमकी मिलने के बाद सभी स्कूलों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अभिभावकों में भी चिंता फैल गई। इस पर तुरंत ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों को मौके पर भेजा गया। एहतियात के तौर पर स्कूलों को खाली कराकर छात्रों को सुरक्षित घर भेजने की व्यवस्था की गई। स्कूल परिसरों और वाहनों की गहन जांच की जा रही है। वडोदरा के उर्मि स्कूल की हॉस्टल को भी सुरक्षा कारणों से खाली कराया गया।

वडोदरा जिला शिक्षा अधिकारी महेश पांडे ने बताया कि शहर और जिले के करीब 18 स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिलने की जानकारी मिली है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है और सभी बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने अभिभावकों और स्कूल प्रशासन से अपील की कि वे घबराएं नहीं और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

वडोदरा पुलिस कमिश्नर नरसिम्हा कोमार ने बताया कि शिक्षकों और छात्रों को सुरक्षित घर भेज दिया गया है। अब तक 9 स्थानों पर जांच पूरी हो चुकी है, जबकि अन्य स्थानों पर जांच जारी है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर ईमेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

वडोदरा के इन स्कूलों को धमकी मिली है,

उर्मि स्कूल, समासावली

आत्मीय विद्यालय, अवधूत फाटक, मांजलपुर

डी.आर. अमीन स्कूल, वासणा रोड

नालंदा इंटरनेशनल स्कूल, सेवासी

जेनिथ स्कूल, प्रतापनगर

ऑब्सेलियम स्कूल, मकरपुरा

डॉन बॉस्को स्कूल, मकरपुरा

बिल्ला बॉन्ग स्कूल, वडसर

जीवन साधना स्कूल

जीपीएस (गुजरात पब्लिक स्कूल), वाघोडिया

ब्राइट डे स्कूल

शानेन स्कूल, खोडियारनगर

नवयुग स्कूल

बरौडा हाई स्कूल

एडब्ल्यूएस (एवेलॉन वर्ल्ड स्कूल), डभोई
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गुजरात के 33 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, जांच
इस ईमेल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं, जिसमें “गुजरात खालिस्तान बनेगा” और “हिंदुस्तान के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News