Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के चार आरोपित झज्जर से गिरफ्तार

एसटीएफ बहादुरगढ़ के प्रभारी राकेश कुमार ने सोमवार को बताया कि चारों आराेपित हरियाणा के झज्जर जिले के अमादलपुर गांव में स्थित एक कंस्ट्रक्शन साइट पर छिपे हुए थे। आरोपिताें से एक पिस्तौल व बाइक बरामद की गई है। सभी को गिरफ्तारी के बाद मुंबई एक्सटॉर्शन सेल के हवाले कर दिया गया है।

16 Feb 2026

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के चार आरोपित झज्जर से गिरफ्तार

झज्जर। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने मुंबई में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करके लॉरेंस गैंग से जुड़े उत्तर प्रदेश निवासी तीन शूटरों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ बहादुरगढ़ के प्रभारी राकेश कुमार ने सोमवार को बताया कि चारों आराेपित हरियाणा के झज्जर जिले के अमादलपुर गांव में स्थित एक कंस्ट्रक्शन साइट पर छिपे हुए थे। आरोपिताें से एक पिस्तौल व बाइक बरामद की गई है। सभी को गिरफ्तारी के बाद मुंबई एक्सटॉर्शन सेल के हवाले कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि गत 31 जनवरी की रात को मुंबई के जुहू स्थित रोहित शेट्टी के मकान पर रंगदारी के उद्देश्य से फायरिंग की गई थी। मामले में लॉरेंस गैंग का नाम सामने आया था। मुंबई पुलिस इस मामले में शूटरों की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शूटर झज्जर जिले में कहीं छिपे हुए हैं। इसके बाद इंस्पेक्टर राकेश कुमार की अगुवाई वाली एसटीएफ बहादुरगढ़ ने मुंबई पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई शुरू की। सूचनाओं के आधार पर संयुक्त टीम ने माछरौली थाना क्षेत्र के गांव अमादलपुर स्थित एक कंस्ट्रक्शन साइट पर रेड की। जहां से तीनों शूटर अपने एक साथी संग काबू कर लिए गए।

आरोपिताें की पहचान रितिक, दीपक, सन्नी व सोनू के रूप में हुई है। रितिक, सन्नी और सोनू यूपी की जिला आगरा के गांव बहाबीजोली के रहने वाले हैं और दोस्त हैं। जबकि दीपक यूपी के सादरपुर गांव का रहने वाला है। इनके खिलाफ मुंबई में केस दर्ज हैं। प्रारंभिक तौर पर इसके अलावा इन पर कोई अन्य केस नहीं मिला है।

फिलहाल मामले में सामने आया है कि रितिक यहां अमादलपुर स्थित साइट पर काम करता था। उसने ही यहां तीनों शूटरों को छिपा रखा था। आरोपिताें से पूछताछ में कई अहम खुलासों की संभावना है।

उन्हाेंने बताया कि मामले में जांच जारी है। जांच के दौरान जो सामने आता है, उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के चार आरोपित झज्ज
एसटीएफ बहादुरगढ़ के प्रभारी राकेश कुमार ने सोमवार को बताया कि चारों आराेपित हरियाणा के झज्जर जिले के अमादलपुर गांव में स्थित एक कंस्ट्रक्शन साइट पर छिपे हुए थे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News