Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सच के नए पहलू दिखाएगा 'द केरल स्टोरी 2', ट्रेलर रिलीज

ट्रेलर की शुरुआत एक चेतावनी भरे संवाद से होती है, जिसके बाद कहानी राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल जैसे राज्यों में घटित घटनाओं की ओर बढ़ती है। इसमें अलग-अलग परिवारों और युवतियों की व्यक्तिगत त्रासदियों को दर्शाया गया है, जहां कथित तौर पर धोखे, जबरन धर्म परिवर्तन और रिश्तों में विश्वासघात जैसे मुद्दों को उठाया गया है।

17 Feb 2026

सच के नए पहलू दिखाएगा 'द केरल स्टोरी 2', ट्रेलर रिलीज

निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और उनके बैनर सनशाइन पिक्चर्स के समर्थन से बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2–गोज बियॉन्ड' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। यह फिल्म चर्चित फिल्म 'द केरल स्टोरी' का सीक्वल है और पहले भाग से अधिक व्यापक और गहन कहानी का दावा करती है।

ट्रेलर की शुरुआत एक चेतावनी भरे संवाद से होती है, जिसके बाद कहानी राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल जैसे राज्यों में घटित घटनाओं की ओर बढ़ती है। इसमें अलग-अलग परिवारों और युवतियों की व्यक्तिगत त्रासदियों को दर्शाया गया है, जहां कथित तौर पर धोखे, जबरन धर्म परिवर्तन और रिश्तों में विश्वासघात जैसे मुद्दों को उठाया गया है। एक हिस्से में राजस्थान का परिवार अपनी नाबालिग बेटी के मामले में पुलिस स्टेशन पहुंचता है, वहीं मध्य प्रदेश में एक युवती के साथ धोखे से शादी और दबाव की कहानी दिखाई गई है।

फिल्म का तीसरा आयाम केरल में स्थापित है, जहां एक अंतरधार्मिक रिश्ते के बहाने पहचान, आस्था और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के टकराव को दिखाया गया है। निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने कहानी को तीन युवतियों, उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा के नजरिए से प्रस्तुत किया है, जिनकी जिंदगी रिश्तों के चलते अप्रत्याशित मोड़ लेती है।

फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं, जबकि आशिन ए. शाह सह-निर्माता के रूप में जुड़े हैं। मेकर्स के अनुसार, 'द केरल स्टोरी 2–गोज बियॉन्ड' 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सच के नए पहलू दिखाएगा 'द केरल स्टोरी 2', ट्रेलर रिलीज
ट्रेलर की शुरुआत एक चेतावनी भरे संवाद से होती है, जिसके बाद कहानी राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल जैसे राज्यों में घटित घटनाओं की ओर बढ़ती है। इसमें अलग-अलग परिवा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News