Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उपराष्ट्रपति समेत केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। एक सच्चे जननेता के रूप में उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, वंचितों के सशक्तिकरण और सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनकी सादगी, ईमानदारी और हाशिए पर पड़े समुदायों के उत्थान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता राष्ट्र को प्रेरित करती रहेगी और हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करेगी।

17 Feb 2026

कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उपराष्ट्रपति समेत केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुुख्यमंत्री, भारत रत्न और सामाजिक न्याय के पुरोधा कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय मंत्रियों समेत प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शीर्ष नेताओं ने ‘भारत रत्न’ और ‘जननायक’ बताते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। एक सच्चे जननेता के रूप में उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, वंचितों के सशक्तिकरण और सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनकी सादगी, ईमानदारी और हाशिए पर पड़े समुदायों के उत्थान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता राष्ट्र को प्रेरित करती रहेगी और हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर स्वाधीनता, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए सदैव समर्पित रहे। उन्होंने सामाजिक जीवन में शुचिता और पारदर्शिता को सर्वोच्च स्थान दिया, जो आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्वतंत्रता सेनानी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

केंद्रीय स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा ने उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय का पुरोधा बताते हुए कहा कि पिछड़ों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनकी मूल्यों आधारित राजनीति राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का संघर्षमय जीवन और सिद्धांतनिष्ठ राजनीति लोकतंत्र में आमजन के विश्वास को मजबूती देती है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि वंचित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए उनका समर्पण सामाजिक समानता की दिशा में ऐतिहासिक योगदान है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'भारत रत्न' कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शोषित-वंचितों के सशक्तीकरण और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणास्पद रहेगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपना संपूर्ण जीवन पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। वे सादगी और शुचिता की राजनीति के जीवंत प्रतीक थे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें सामाजिक न्याय का मसीहा बताते हुए कहा कि उनके आदर्श युगों-युगों तक लोकतंत्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्पूरी ठाकुर को नमन करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति समर्पित आपका संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उपराष्ट्रपति समेत केंद्रीय मंत
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। एक सच्चे जननेता





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News