Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

टी20 विश्व कप: बारिश ने पल्‍लेकेले में खेल बिगाड़ा, जिम्बाब्वे सुपर-8 में, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड बाहर

बारिश के कारण अंक बंटने से जिम्बाब्वे सातवीं टीम के रूप में सुपर-8 में पहुंचा। इसे के साथ अब सुपर 8 के जी 1 ग्रुप की तस्वीर भी साफ हो गई है, इस ग्रुप में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, और जिम्बाब्वे की टीम हैं। इस ग्रुप के सभी मुकाबले भारत में खेले जाएंगे।

17 Feb 2026

टी20 विश्व कप: बारिश ने पल्‍लेकेले में खेल बिगाड़ा, जिम्बाब्वे सुपर-8 में, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड बाहर

पल्‍लेकेले। टी20 विश्व कप में सोमवार को पल्‍लेकेले में होने वाला मुकाबला लगातार बारिश की भेंट चढ़ गया। दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही और एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी। मैच रद्द होने का सबसे बड़ा फायदा जिम्बाब्वे को मिला, जिसने सुपर-8 चरण के लिए टिकट हासिल कर लिया। जिम्बाब्वे को मैच रद्द होने से 1 अंक मिला और उसके अब 5 अंक हो गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया यदि अपना आखिरी मैच जीतता है तो भी उसके 4 ही अंक होंगे। तो मैच रद्द होने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया।

बारिश के कारण अंक बंटने से जिम्बाब्वे सातवीं टीम के रूप में सुपर-8 में पहुंचा। इसे के साथ अब सुपर 8 के जी 1 ग्रुप की तस्वीर भी साफ हो गई है, इस ग्रुप में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, और जिम्बाब्वे की टीम हैं। इस ग्रुप के सभी मुकाबले भारत में खेले जाएंगे।

वहीं सुपर-8 ग्रुप जी2 में श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान/यूएसए में से एक टीम शामिल होगी। इस ग्रुप के मैच कोलंबो और पल्‍लेकेले में आयोजित किए जाएंगे।

बारिश ने भले ही एक मुकाबले का रोमांच छीन लिया हो, लेकिन टूर्नामेंट में आगे और भी दिलचस्प मुकाबले बाकी हैं। आज ही मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल और स्कॉटलैंड अपनी अभियान का समापन आमने-सामने की भिड़ंत के साथ करेंगे।

सुपर-8 की तस्वीर अब लगभग पूरी हो चुकी है और नॉकआउट की दौड़ में शामिल टीमें खिताब के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं। क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच अभी बाकी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टी20 विश्व कप: बारिश ने पल्‍लेकेले में खेल बिगाड़ा, जिम्बाब्
बारिश के कारण अंक बंटने से जिम्बाब्वे सातवीं टीम के रूप में सुपर-8 में पहुंचा। इसे के साथ अब सुपर 8 के जी 1 ग्रुप की तस्वीर भी साफ हो गई है, इस ग्रुप में भारत,





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News