Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

केपी एसटीएफ ने किया अवैध हथियार फैक्ट्री का भांडाफोड़, पांच गिरफ्तार

एसटीएफ के डीसी आईपीएस वी सोलेमन नेशाकुमार ने बुधवार को बताया कि कोलकाता पुलिस एसटीएफ द्वारा विकसित खुफिया सूचना के आधार पर एसटीएफ कोलकाता, बिहार एसटीएफ और मधुसूदनपुर थाना, भागलपुर की संयुक्त टीम ने बिहार के भागलपुर जिले के रहमतबाग, कबरिपुर स्थित एक मकान पर छापा मारा।

18 Feb 2026

केपी एसटीएफ ने किया अवैध हथियार फैक्ट्री का भांडाफोड़, पांच गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने बिहार पुलिस के सहयोग से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भांडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई मंगलवार शाम खुफिया सूचना के आधार पर की गई।

एसटीएफ के डीसी आईपीएस वी सोलेमन नेशाकुमार ने बुधवार को बताया कि कोलकाता पुलिस एसटीएफ द्वारा विकसित खुफिया सूचना के आधार पर एसटीएफ कोलकाता, बिहार एसटीएफ और मधुसूदनपुर थाना, भागलपुर की संयुक्त टीम ने बिहार के भागलपुर जिले के रहमतबाग, कबरिपुर स्थित एक मकान पर छापा मारा। मकान के भूतल पर स्पिनिंग मिल की आड़ में पहली मंजिल पर अवैध तरीके से देशी आग्नेयास्त्र बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी।

छापेमारी के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक सह-मालिक और चार कुशल हथियार निर्माता शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोनाजिर (21 वर्ष) , शादाब अली उर्फ सद्दाम (32 वर्ष), असलम उर्फ टिंकू (41 वर्ष), समशेर आलम उर्फ छोटू (36 वर्ष) तथा शाहनवाज (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

छापे के दौरान मौके से 20 अर्धनिर्मित 7.65 मिमी के देशी पिस्तौल, आठ पिस्तौल बैरल, एक लेथ मशीन, दो मिलिंग मशीन, एक ड्रिल मशीन, एक ग्राइंडिंग पॉलिशिंग मशीन, एक हैंड ग्राइंडर सहित भारी मात्रा में उपकरण और कच्चा माल बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह स्पिनिंग मिल की आड़ में अवैध हथियार निर्माण कर रहा था और तैयार हथियारों की आपूर्ति विभिन्न इलाकों में किए जाने की आशंका है। मामले में आगे की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


केपी एसटीएफ ने किया अवैध हथियार फैक्ट्री का भांडाफोड़, पांच
एसटीएफ के डीसी आईपीएस वी सोलेमन नेशाकुमार ने बुधवार को बताया कि कोलकाता पुलिस एसटीएफ द्वारा विकसित खुफिया सूचना के आधार पर एसटीएफ कोलकाता, बिहार एसटीएफ और मधुसू





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News