Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कैनिंग में सड़क किनारे रखे ड्रम में जोरदार धमाका

खेल रहे चार बच्चे झुलसे, तीन की हालत अत्यंत नाजुक

18 Feb 2026

कैनिंग में सड़क किनारे रखे ड्रम में जोरदार धमाका

कोलकाता। कैनिंग इलाके में मंगलवार की रात एक हृदयविदारक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। कैनिंग पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मध्य खडग़ाछी गांव में सड़क निर्माण के लिए रखे गए ज्वलनशील रसायन के ड्रम में हुए भीषण विस्फोट से चार मासूम बच्चे बुरी तरह झुलस गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरा इलाका दहल उठा और खेल रहे बच्चों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घायलों में तीन बच्चों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता के एमआर बांगुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैनिंग पूर्व विधानसभा क्षेत्र के घटकपुकुर से मध्य खडग़ाछी तक करीब सात किलोमीटर लंबी सड़क के मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। मंगलवार शाम सड़क किनारे करीब 200 लीटर लाइट डीजल ऑयल से भरा एक ड्रम रखा हुआ था। इसी स्थान के पास खडग़ाछी प्राथमिक विद्यालय के चार छात्र—सादिकुल मोल्ला, समीमुल मोल्ला, रेहान मोल्ला और रियाज हसन मोल्ला (आयु 8 से 10 वर्ष) खेल रहे थे। चश्मदीदों का कहना है कि अचानक एक कान फोड़ देने वाले धमाके के साथ ड्रम फट गया और चारों बच्चे आग की लपटों और खौलते हुए रसायन की चपेट में आ गए। दर्द से कराहते और आग की लपटों से घिरे एक मासूम ने जलन से बचने के लिए पास के तालाब में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बच्चों को तालाब और घटनास्थल से सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को पहले नलमुरी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सादिकुल समेत तीन बच्चों को तुरंत कोलकाता रेफर कर दिया गया। 
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, सादिकुल मोल्ला की स्थिति सबसे अधिक नाजुक है और वह जीवन-मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए भांगड़ डिवीजन के डिप्टी कमिश्नर सैकत घोष और कैनिंग पूर्व के विधायक शौकत मोल्ला ने तत्काल घटनास्थल का मुआयना किया और पीडि़त परिवारों से मुलाकात कर उन्हें प्रशासनिक सहायता का आश्वासन दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के साथ-साथ यह सुनिश्चित करने के लिए कि कहीं यह कोई साजिश तो नहीं, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया है। स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है। लोगों का सीधा आरोप है कि सड़क निर्माण में जुटी एजेंसी ने घोर लापरवाही बरतते हुए ज्वलनशील पदार्थों को खुले में असुरक्षित छोड़ दिया। 
ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता और रसायनों को आबादी से दूर या संरक्षित तरीके से रखा गया होता, तो इन मासूमों के साथ यह अनहोनी नहीं होती। पुलिस फिलहाल निर्माण एजेंसी की भूमिका और विस्फोट के सटीक कारणों की गहनता से पड़ताल कर रही है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कैनिंग में सड़क किनारे रखे ड्रम में जोरदार धमाका
खेल रहे चार बच्चे झुलसे, तीन की हालत अत्यंत नाजुक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News