Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रमजान का चांद नजर आया, 19 फरवरी को पहला रोजा

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके में सुबह से ही मौसम खराब होने की वजह से चांद को लेकर पहले से ही असंमजस की स्थिति थी और चांद निकलने की सूचना नहीं मिली है। इस बीच देश के कई भागों में चांद नजर आने की सूचना मिली।

18 Feb 2026

रमजान का चांद नजर आया, 19 फरवरी को पहला रोजा

नई दिल्ली। रमज़ान-उल-मुबारक महीने का चांद आज बुधवार को दिखाई देने का ऐलान किया गया है। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके में सुबह से ही मौसम खराब होने की वजह से चांद को लेकर पहले से ही असंमजस की स्थिति थी और चांद निकलने की सूचना नहीं मिली है। इस बीच देश के कई भागों में चांद नजर आने की सूचना मिली। इसके बाद जामा मस्जिद के नायब शाही इमाम सैयद शाबान बुखारी ने चांद निकलने का ऐलान करते हुए कहा है कि कल 19 फरवरी 2026 को रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा।

जामा मस्जिद के नायब शाही इमाम सैयद शाबान बुखारी ने मीडिया को बताया है कि दिल्ली में मौसम खराब होने की वजह से किसी भी स्थान से चांद नजर आने की कोई सूचना नहीं मिली थी लेकिन मरकजी रुयत-ए-हिलाल कमेटी की जामा मस्जिद में मगरिब की नमाज के बाद आयोजित की गई मीटिंग में देश के कई राज्यों असम, बिहार , झारखंड और पंजाब आदि में चांद निकलने की पुष्टि होने के बाद आज जामा मस्जिद से देश के मुसलमानों से 19 फरवरी 2026 को रमजान का पहला रोजा रखने की अपील की गई है। उन्होंने देशवासियों को रमजान की मुबारकबाद भी दी है। दिल्ली की एक और शाही मस्जिद फतेहपुरी के शाही इमाम डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने भी रमजान के चांद की पुष्टि करते हुए मुसलमानों से 19 फरवरी को पहला रोजा रखने की पील की है ।

वहीं, रुएत-ए-हिलाल कमेटी, इमारत -ए-शरीया-हिंद के सचिव मौलाना नजीबुल्लाह कासमी ने बताया कि बुध को नमाज़-ए-मग़रिब के बाद इमारत-ए-शरीया-हिंद की रूयत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक, मौलाना अख़लाक़ क़ासमी साहब, नायब सद्र जमीअत उलमा-ए-हिंद दिल्ली प्रदेश तथा सद्र दीनी तालीमी बोर्ड, दिल्ली प्रदेश की अध्यक्षता में इमारत-ए-शरीया-हिंद के कार्यालय, 1 बहादुर शाह ज़फ़र मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित हुई।

चांद देखने का प्रबंध किया गया लेकिन दिल्ली में आसमान बादलों से ढका होने के कारण चांद नज़र नहीं आया। देश के विभिन्न स्थानों से चांद दिखने की प्रमाणित सूचनाएं प्राप्त हुईं।

इन सूचनाओं के आधार पर कमेटी ने घोषणा की कि गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026 को रमज़ानुल मुबारक 1447 हिजरी की पहली तारीख़ होगी।

इसके साथ अपील की गई कि अहले ईमान आज रात तरावीह आदि का प्रबंध करें।मरकजी चांद कमेटी फिरंगी महली के सद्र और इमाम ईदगाह लखनऊ मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने भी ऐलान किया है कि रमजान का चांद नजर आ गया है और कल 19 फरवरी को रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा। इमारत शरीया बिहार-उड़ीसा ने भी चांद निकलने की पुष्टि करते हुए मुसलमानों से 19 फरवरी 2026 को रमजान की पहली तारीख को रोजा रखने की अपील की है।

उधर, शाही इमाम पंजाब मौलाना उस्मान लुधियानवी ने भी एक वीडियो पैगाम में कहा है कि पंजाब के कई भागों में रमजान के चांद निकलने की पुष्टि हुई है। उन्होंने अपने वीडियो बयान में कहा है कि कल 19 फरवरी को रमजान की पहली तारीख है और पहला रोजा रखा जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रमजान का चांद नजर आया, 19 फरवरी को पहला रोजा
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके में सुबह से ही मौसम खराब होने की वजह से चांद को लेकर पहले से ही असंमजस की स्थिति थी और चांद निकलने की सूचना नहीं मिली है। इस बी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News