Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आनंदपुर अग्निकांड के 24 दिन बाद भी नहीं हुई मृतकों की पहचान

परिजनों को अपने प्रियजनों के अवशेष तक नहीं मिले हैं, जबकि राज्य सरकार की ओर से घोषित 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता 27 परिवारों के हाथों में पहुंच चुकी है।

19 Feb 2026

आनंदपुर अग्निकांड के 24 दिन बाद भी नहीं हुई मृतकों की पहचान

कोलकाता। आनंदपुर के भीषण अग्निकांड को 24 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी मृतक की आधिकारिक पहचान नहीं हो सकी है। परिजनों को अपने प्रियजनों के अवशेष तक नहीं मिले हैं, जबकि राज्य सरकार की ओर से घोषित 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता 27 परिवारों के हाथों में पहुंच चुकी है। बिना सरकारी पुष्टि के मुआवजा दिए जाने से परिजनों के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

राज्य सरकार ने घटना के बाद मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की थी। जली हुई गोदामों में से एक ‘वाओ मोमो’ कंपनी की भी थी। कंपनी ने अपने तीन कर्मचारियों के परिवारों को अलग से आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया था। हाल ही में प्रभावित परिवारों को 10-10 लाख रुपये के चेक सौंपे गए। कहीं जिला प्रशासन ने चेक दिए तो कहीं स्थानीय नेताओं के माध्यम से यह राशि वितरित की गई। हालांकि, मृत्यु की आधिकारिक पुष्टि से पहले मुआवजा देने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस अब भी बरामद किए गए अवशेषों की डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। फोरेंसिक विभाग के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस प्रकार की डीएनए जांच में अतिरिक्त समय लगता है। अवशेषों की स्थिति ऐसी है कि बिना डीएनए परीक्षण के पहचान संभव नहीं है।

मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जली हुई गोदाम के मालिक गंगाधर के अलावा पुलिस ने ‘वाओ मोमो’ गोदाम के मैनेजर मनोरंजन शिट और डिप्टी मैनेजर राजा चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया है। तीनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। आग से केवल दो लोग ही जान बचाकर निकल पाए थे, जिनसे भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। कंपनी के दफ्तर के मालिक और अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ कर बयान दर्ज किए गए हैं।

डीएनए रिपोर्ट कब आएगी, इसे लेकर अभी कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं है। इस बीच, मिदनापुर के निरंजन मंडल और झाड़ग्राम के रवीश हांसदा का परिवार अब भी शोक की परंपराओं का पालन कर रहा है। उनके घर में चूल्हा नहीं जल रहा और भोजन रिश्तेदारों के घर से आ रहा है। मिदनापुर के देवदित्य दिंडा का परिवार भी मुआवजे की राशि और अपने प्रियजन के मृत्यू संवाद की आधिकारिक पुष्टि के इंतजार में अनिश्चितता से जूझ रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आनंदपुर अग्निकांड के 24 दिन बाद भी नहीं हुई मृतकों की पहचान
परिजनों को अपने प्रियजनों के अवशेष तक नहीं मिले हैं, जबकि राज्य सरकार की ओर से घोषित 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता 27 परिवारों के हाथों में पहुंच चुकी है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News