Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

शादी की खबरों के बीच जगमगाया विजय देवरकोंडा का घर

भले ही दोनों कलाकारों ने अब तक अपनी शादी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है।

19 Feb 2026

शादी की खबरों के बीच जगमगाया विजय देवरकोंडा का घर

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। भले ही दोनों कलाकारों ने अब तक अपनी शादी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है।

दरअसल, एक पैपराजी के शेयर किए गए वीडियो में विजय देवरकोंडा के हैदराबाद स्थित घर को रोशनी और फूलों से सजा हुआ देखा जा सकता है। घर की सजावट किसी उत्सव, खासकर शादी जैसे समारोह की ओर इशारा करती नजर आ रही है। वीडियो के सामने आते ही फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि दोनों सितारे जल्द ही अपने रिश्ते को नया नाम दे सकते हैं। वीडियो में घर को दुल्हन की तरह सजाया गया है, जिसमें चारों ओर लाइटिंग और फूलों की सजावट दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं और दोनों कलाकारों को बधाई संदेश भी भेज रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में केवल परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। इससे पहले भी खबरें सामने आई थीं कि दोनों ने 3 अक्टूबर 2025 को एक निजी समारोह में सगाई की थी। हालांकि, इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है, लेकिन लगातार सामने आ रहे संकेतों ने फैंस की उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह चर्चित जोड़ी जल्द ही अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शादी की खबरों के बीच जगमगाया विजय देवरकोंडा का घर
भले ही दोनों कलाकारों ने अब तक अपनी शादी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News