Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार-बारूद बरामद, उग्रवादी कैडर और जेल वार्डन गिरफ्तार

इंफाल पश्चिम जिले के सेकमई थाना अंतर्गत लोइतांग लैकिंथाबी पहाड़ी क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने एक एके-47 घाटक राइफल मैगजीन सहित, दो .303 राइफल, एक डबल बैरल राइफल, एक सिंगल बैरल राइफल, तीन नंबर-36 एचई ग्रेनेड तथा पांच आईईडी बरामद किए।

19 Feb 2026

मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार-बारूद बरामद, उग्रवादी कैडर और जेल वार्डन गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर में बीते 24 घंटे में सुरक्षा बलों और मणिपुर पुलिस द्वारा चलाए गए अलग-अलग अभियानों में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। साथ ही विभिन्न प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के कैडरों तथा एक जेल वार्डन को गिरफ्तार किया गया।

इंफाल पश्चिम जिले के सेकमई थाना अंतर्गत लोइतांग लैकिंथाबी पहाड़ी क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने एक एके-47 घाटक राइफल मैगजीन सहित, दो .303 राइफल, एक डबल बैरल राइफल, एक सिंगल बैरल राइफल, तीन नंबर-36 एचई ग्रेनेड तथा पांच आईईडी बरामद किए। वहीं, वांगोई थाना क्षेत्र के हियांगथांग ताराहेई आवांग लैकाई के तलहटी क्षेत्र से तीन हैंड ग्रेनेड, एक हाई एक्सप्लोसिव बम, विभिन्न कैलिबर के 15 जिंदा कारतूस, चार 5.56 मिमी के खाली खोखे, एक ट्यूब लॉन्चर तथा ग्रीन 90 एकेएफजी अंकित दो अज्ञात विस्फोटक बरामद किए गए।

तेंगनौपाल जिले के मोरेह थाना अंतर्गत यांगौबुंग क्षेत्र (बीपी-72 के निकट) से सुरक्षा बलों ने दो पिस्तौल मैगजीन सहित तथा दो चीनी हैंड ग्रेनेड बरामद किए। बरामद ग्रेनेडों को मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया।

इस बीच, मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्व जिले के कायरांग मयाई लैकाई निवासी 35 वर्षीय साहिद शाह को गिरफ्तार किया है, जो साजिवा स्थित मणिपुर सेंट्रल जेल में वार्डर के पद पर कार्यरत था। उस पर आरोप है कि वह जेल में बंद कैदियों, जिनमें गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम के तहत बंद कैदी भी शामिल हैं, को अवैध रूप से मोबाइल फोन उपयोग की सुविधा उपलब्ध करा रहा था। उसके पास से कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में जेल परिसर के भीतर से उसके यूपीआई खाते के माध्यम से वित्तीय लेन-देन के साक्ष्य मिले हैं। इस संबंध में हेइंगांग थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

सुरक्षा बलों ने सिंगजामेई थाना क्षेत्र से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के सक्रिय कैडर हुईनिंगसुम्बम सुरेश मेइती उर्फ कलाम्बुस उर्फ लायन (34) को उसके आवास से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक दोपहिया वाहन और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।

इसी प्रकार, लामशांग थाना क्षेत्र के लामलोंगेई मानिंग लैकाई से यूएनएलएफ (कोइरेंग) के कैडर हाओबाम बिजॉय उर्फ नानाओ उर्फ जॉय (37) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद हुआ।

थौबल जिले के खांगाबोक क्षेत्र से आरपीएफ/पीएलए के सक्रिय कैडर लाइश्रम बसंत सिंह उर्फ रतन उर्फ इथोई (53) को भी गिरफ्तार किया गया। वह प्रतिबंधित संगठन के लिए कैडरों की भर्ती करने तथा सुरक्षा बलों की गतिविधियों पर नजर रखकर अपने संचालकों को जानकारी उपलब्ध कराने में संलिप्त बताया गया है। सभी मामलों की जांच जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार-बारूद बरामद, उग्रवादी कैडर
इंफाल पश्चिम जिले के सेकमई थाना अंतर्गत लोइतांग लैकिंथाबी पहाड़ी क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने एक एके-47 घाटक राइफल मैगजीन सहित, दो .303 राइफल, एक डबल बैरल राइफल,





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News