Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंची प्रियंका गांधी, मां कामाख्या का लिया आशीर्वाद

बोरझार में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद, प्रियंका गांधी पूजा करने के लिए सीधे कामाख्या मंदिर के लिए रवाना हो गयीं।

19 Feb 2026

दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंची प्रियंका गांधी, मां कामाख्या का लिया आशीर्वाद

गुवाहाटी। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार काे असम की राजधानी गुवाहाटी में दो दिवीसय दौरे पर पहुंचीं। उनका मकसद आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को तेज करना है। बोरझार में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद, प्रियंका गांधी पूजा करने के लिए सीधे कामाख्या मंदिर के लिए रवाना हो गयीं। हवाई अड्डे पर असम प्रदेश कांग्रेस पार्टी (एपीसीसी) के अध्यक्ष एवं सांसद गौरव गोगोई समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। मंदिर जाने के बाद, वह स्क्रीनिंग से जुड़ी कई बैठक की अध्यक्षता करने के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के लिए रवाना हुईं।

प्रियंका गांधी असम में एक ऐसी स्क्रीनिंग प्रक्रिया की निगरानी कर रही हैं जिसे पार्टी नेताओं ने 'अपूर्व और संरचित' बताया है। वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह पहली बार है जब कांग्रेस राज्य में इतनी व्यापक और परामर्शात्मक उम्मीदवार चयन प्रक्रिया कर रही है।

असम कांग्रेस के नेताओं ने संकेत दिए हैं कि प्रियंका आने वाले महीनों में कई बार राज्य के दौरे पर आएंगी ताकि प्रगति की समीक्षा कर सकें, जमीन से प्राप्त फीडबैक का आकलन कर सकें और राज्य इकाई और केंद्रीय नेतृत्व के बीच निकट समन्वय सुनिश्चित कर सकें।

पार्टी की कोशिश है कि स्क्रीनिंग प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, इस संकेत के साथ कि कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची केंद्रीय नेतृत्व के साथ परामर्श के बाद फरवरी के अंत तक जारी की जा सकती है। राज्य नेताओं ने कहा कि चुनाव की दौड़ तेज होने के साथ संगठनात्मक तैयारियों और उम्मीदवारों की पहचान के मामले में कांग्रेस अन्य पार्टियों से आगे है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंची प्रियंका गांधी, मां कामाख्
बोरझार में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद, प्रियंका गांधी पूजा करने के लिए सीधे कामाख्या मंदिर के लिए रवाना हो गयीं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News