Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने ऐतिहासिक बोर नामघर में टेका माथा

बारेकुरी के बोर नामघर में नितिन नबीन ने आशीर्वाद लिया और स्थानीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत की। नामघर के गायन-बयान ग्रुप ने उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया, जिनके भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम के प्रदर्शनों ने इस मौके को आध्यात्मिक उत्साह से भर दिया।

19 Feb 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने ऐतिहासिक बोर नामघर में टेका माथा

तिनसुकिया (असम)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गुरुवार काे असम के तिनसुकिया जिला के बारेकुरी पहुंचे। यहां उन्होंने ऐतिहासिक बोर नामघर में माथा टेका और बाद में मटक साम्राज्य के शासक स्वर्गदेव सर्बानंद सिंह के स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बारेकुरी के बोर नामघर में नितिन नबीन ने आशीर्वाद लिया और स्थानीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत की। नामघर के गायन-बयान ग्रुप ने उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया, जिनके भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम के प्रदर्शनों ने इस मौके को आध्यात्मिक उत्साह से भर दिया।

महिला श्रद्धालुओं ने भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को औपचारिक रूप से आशीर्वाद दिया। इसके बाद नितिन नवीन स्वर्गदेव सर्बानंद सिंह के मैदाम (स्मारक) पर श्रद्धांजलि देने के लिए तिनसुकिया के गुइजान गए। इस दौरे ने असम की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत, खासकर मटक साम्राज्य की विरासत के साथ पार्टी के जुड़ाव को एकाकार किया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ ही स्थानीय विधायक एवं असम प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

ज्ञात हो कि, नितिन नवीन दो दिवसीय असम दौरे पर बीते बुधवार को डिब्रूगढ़ पहुंचे थे, जहां पर उनका भव्य रूप से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के पन्ना प्रमुखों की एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के बूथ को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने ऐतिहासिक बोर नामघर
बारेकुरी के बोर नामघर में नितिन नबीन ने आशीर्वाद लिया और स्थानीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत की। नामघर के गायन-बयान ग्रुप ने उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया, ज





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News