Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

रोनाल्डो की गैरमौजूदगी में अल नासर ने एएफसी चैंपियंस लीग-2 के क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

अल नासर ने तुर्कमेनिस्तान के क्लब आर्कादाग को 1-0 से हराकर दो मुकाबलों के कुल योग में 2-0 से जीत दर्ज की।

19 Feb 2026

रोनाल्डो की गैरमौजूदगी में अल नासर ने एएफसी चैंपियंस लीग-2 के क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

रियाद। पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गैरमौजूदगी में सऊदी अरब के क्लब अल नासर ने एएफसी चैंपियंस लीग-2 फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। अल नासर ने तुर्कमेनिस्तान के क्लब आर्कादाग को 1-0 से हराकर दो मुकाबलों के कुल योग में 2-0 से जीत दर्ज की।

41 वर्षीय रोनाल्डो इस मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं थे और स्टैंड्स से मैच देखते नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें सऊदी प्रो लीग और एएफसी चैंपियंस लीग-2 के आगामी अहम मुकाबलों को ध्यान में रखते हुए आराम दिया गया है। दिसंबर 2022 में रियाद स्थित अल नासर से जुड़ने के बाद वह अब तक कोई बड़ा खिताब नहीं जीत पाए हैं।

क्वार्टरफाइनल में अल नासर का सामना संयुक्त अरब अमीरात के क्लब अल वस्ल से होगा। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 3 मार्च को खेला जाएगा।

वहीं, शीर्ष स्तरीय एएफसी चैंपियंस लीग एलीट टूर्नामेंट में पूर्वी क्षेत्र से जापान के तीन और दक्षिण कोरिया के दो क्लब अंतिम-16 चरण में पहुंचे हैं। मलेशिया का जोहोर दारुल ताज़िम और थाईलैंड का बुरिराम यूनाइटेड भी अगले दौर में पहुंचने में सफल रहे, जबकि ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न सिटी 2016 के बाद अंतिम-16 में जगह बनाने वाली दूसरी ऑस्ट्रेलियाई टीम बना।

पश्चिमी क्षेत्र में सऊदी अरब के क्लबों का दबदबा देखने को मिला। अल हिलाल, अल अहली और अल इत्तिहाद शीर्ष चार में रहे। ईरान का ट्रैक्टर क्लब तीसरे स्थान पर रहा, जबकि कतर के अल दुहैल और अल साद के साथ अल वहदा ने भी अंतिम-16 में जगह बनाई। अंतिम-16 के पहले चरण के मुकाबले 2 और 3 मार्च को खेले जाएंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रोनाल्डो की गैरमौजूदगी में अल नासर ने एएफसी चैंपियंस लीग-2 क
अल नासर ने तुर्कमेनिस्तान के क्लब आर्कादाग को 1-0 से हराकर दो मुकाबलों के कुल योग में 2-0 से जीत दर्ज की।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News