Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बेलडांगा हिंसा मामला : केस डायरी नहीं सौंप रही पुलिस, एनआईए को हाई कोर्ट में की शिकायत

अब इस मामले में आगामी मंगलवार को उच्च न्यायालय की डिवीजन पीठ में सुनवाई होगी, जिस पर सभी पक्षों की नजरें टिकी हैं

20 Feb 2026

बेलडांगा हिंसा मामला : केस डायरी नहीं सौंप रही पुलिस, एनआईए को हाई कोर्ट में की शिकायत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में हुई हिंसा की जांच को लेकर नया कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केस डायरी उपलब्ध न कराने का आरोप लगाते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई है।
शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश की डिवीजन पीठ के समक्ष एनआईए के अधिवक्ता ने कहा कि बेलडांगा हिंसा प्रकरण में अब तक केस डायरी एजेंसी को नहीं सौंपी गई है। वहीं, राज्य सरकार ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश के आधार पर सुनवाई के आवेदन और निचली अदालत द्वारा रिकॉर्ड हस्तांतरण के आदेश को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में नई अर्जी दाखिल की है।
मुख्य न्यायाधीश सुजय पाल और न्यायमूर्ति चैताली चट्टोपाध्याय दास की डिवीजन पीठ ने स्पष्ट किया कि मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश सुजय पाल और न्यायमूर्ति पार्थसारथी सेन की डिवीजन पीठ में होगी। इससे पहले इसी पीठ में इस प्रकरण की सुनवाई हो चुकी है।
पिछले माह झारखंड में मुर्शिदाबाद के प्रवासी श्रमिक अलाउद्दीन शेख की मौत की खबर के बाद बेलडांगा में तनाव फैल गया था। 16 जनवरी को अलाउद्दीन का शव जिले में पहुंचने के बाद लोगों के एक वर्ग ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया था कि दूसरे राज्य में बंगाली श्रमिक की पीट-पीटकर हत्या की गई है। इसके विरोध में सियालदह-लालगोला रुट पर रेल रोको, तोड़फोड़, आगजनी और राष्ट्रीय राजमार्ग अवरोध जैसी घटनाएं हुईं। हालांकि, झारखंड पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर दावा किया कि अलाउद्दीन ने आत्महत्या की थी।
उच्च न्यायालय ने पहले कहा था कि यदि केंद्र सरकार चाहे तो मामले की जांच एनआईए से कराई जा सकती है। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनआईए जांच के निर्देश जारी किए।
कोलकाता की नगरीय सत्र अदालत ने भी बेलडांगा हिंसा से जुड़े मामले की केस डायरी एनआईए को सौंपने का निर्देश दिया था। निचली अदालत ने 26 फरवरी तक केस डायरी हस्तांतरित करने की समयसीमा तय की थी।
इसके बावजूद, एनआईए के वकील ने अदालत में कहा कि एजेंसी को अब तक केस डायरी प्राप्त नहीं हुई है। अब इस मामले में आगामी मंगलवार को उच्च न्यायालय की डिवीजन पीठ में सुनवाई होगी, जिस पर सभी पक्षों की नजरें टिकी हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बेलडांगा हिंसा मामला : केस डायरी नहीं सौंप रही पुलिस
अब इस मामले में आगामी मंगलवार को उच्च न्यायालय की डिवीजन पीठ में सुनवाई होगी, जिस पर सभी पक्षों की नजरें टिकी हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News