Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती के खिलाफ आयोजक ने की पुलिस में शिकायत

अभिनेत्री की ओर से इस नए घटनाक्रम पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है

21 Feb 2026

अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती के खिलाफ आयोजक ने की पुलिस में शिकायत

कोलकाता। बनगांव में कार्यक्रम आयोजक तनय शास्त्री ने शनिवार को बंगाली अभिनेत्री एवं पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद मिमी चक्रवर्ती के खिलाफ औपचारिक पुलिस शिकायत दर्ज कराते हुए विवाद को नया मोड़ दे दिया। इससे पहले वह अभिनेत्री को 20 लाख रुपये का मानहानि नोटिस भेज चुके हैं।
तनय शास्त्री, जिन्हें हाल ही में अभिनेत्री द्वारा दर्ज कराए गए उत्पीड़न मामले में 14 दिन न्यायिक हिरासत में रहना पड़ा था, अब सार्वजनिक माफी और 2.65 लाख की प्रस्तुति शुल्क वापसी की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि अभिनेत्री के “झूठे” आरोपों से उनकी प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा है। यह शिकायत उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है।
स्थानीय मीडिया से बातचीत में तनय शास्त्री ने कहा कि मिमी चक्रवर्ती हमारे क्लब में प्रस्तुति देने आई थीं और 2.65 लाख शुल्क लिया था। वह तय समय पर मंच पर नहीं आईं, इसलिए मैंने पैसे वापस करने की मांग की है। उनकी शिकायत के कारण मेरी छवि खराब हुई है। उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर लिखित शिकायत दे चुके हैं। शास्त्री का दावा है कि मंच पर अभिनेत्री के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उनके झूठे मामले के कारण मुझे 14 दिन न्यायिक हिरासत में रहना पड़ा। मैंने अदालत और सरकार से न्याय की मांग की है।
गुरुवार को तनय शास्त्री ने अभिनेत्री को कानूनी नोटिस भेजकर 20 लाख का मुआवजा देने या कानूनी कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने बिना कारण मेरी बदनामी की है। यदि माफी या भुगतान नहीं किया गया तो दो-तीन दिनों में अदालत में मानहानि का मामला दायर किया जाएगा।
पिछले महीने मिमी चक्रवर्ती उत्तर 24 परगना जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में अंतिम प्रस्तोता के रूप में पहुंची थीं। अभिनेत्री का आरोप है कि कार्यक्रम आयोजक ने आधी रात के बाद अनुमति न होने के कारण उनका कार्यक्रम बीच में रुकवा दिया और उन्हें मंच से हटा दिया। इसके बाद उन्होंने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
शास्त्री ने पलटवार करते हुए दावा किया था कि अभिनेत्री निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचीं और उन्होंने किसी प्रकार का उत्पीड़न नहीं किया।
मामले की जांच के दौरान पुलिस उनके घर पहुंची थी, जहां कथित रूप से पुलिस कार्य में बाधा डालने का आरोप लगा। इसके बाद शास्त्री और उनके दो सहयोगियों को उत्पीड़न और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज होने के बाद वह 11 फरवरी को जमानत पर रिहा हुए।
अब आयोजक द्वारा मानहानि का दावा किए जाने के साथ यह विवाद एक नए कानूनी चरण में प्रवेश करता दिख रहा है। अभिनेत्री की ओर से इस नए घटनाक्रम पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मिमी चक्रवर्ती के खिलाफ आयोजक ने की पुलिस में शिकायत
अभिनेत्री की ओर से इस नए घटनाक्रम पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News