Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

चुनाव आयोग ने 27 साल बाद आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- मतदाता हमारे केंद्र में

ज्ञानेश कुमार ने यहां भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि राष्ट्रीय हित और संवैधानिक समन्वय को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग और राज्य चुनाव आयोगों को मिलकर काम करना चाहिए और हर निर्णय में मतदाता को केंद्र में रखना चाहिए।

24 Feb 2026

चुनाव आयोग ने 27 साल बाद आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- मतदाता हमारे केंद्र में

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया। यह सम्मेलन में 27 वर्ष बाद आयोजित किया जा रहा है, जिसमें चुनाव आयोग (ईसीआई) और राज्य चुनाव आयुक्त एक साथ आ रहे हैं।

ज्ञानेश कुमार ने यहां भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि राष्ट्रीय हित और संवैधानिक समन्वय को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग और राज्य चुनाव आयोगों को मिलकर काम करना चाहिए और हर निर्णय में मतदाता को केंद्र में रखना चाहिए।

इस अवसर पर चुनाव आयुक्त डॉ. एसएस संधु और डॉ. विवेक जोशी ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया और विचार-विमर्श की रूपरेखा प्रस्तुत की। आयोग ने “लोकतंत्रों का संगम” नामक पुस्तक का लोकार्पण भी किया।

उल्लेखनीय है कि सम्मेलन में ईवीएम, ईसीआईनेट और मतदाता सूची साझा करने पर प्रस्तुति दी जाएंगी। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव अधिकारी मतदाता सूची प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने और संस्थागत समन्वय को बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।

इन चर्चाओं का मुख्य केंद्र “एक मतदाता सूची” की अवधारणा है, जिसका उद्देश्य विभिन्न संवैधानिक आदेशों द्वारा शासित अधिकार क्षेत्रों में मतदाता आंकड़ों की एकरूपता सुनिश्चित करना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुनाव आयोग ने 27 साल बाद आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेल
ज्ञानेश कुमार ने यहां भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि राष्ट्रीय हित और संवैधानिक समन्वय को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग और राज्य चुनाव आयोगों को मिल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News