Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मां फ्लाईओवर पर सेना का ट्रक पलटा

बारिश के बीच फिसलन बनी हादसे की वजह

24 Feb 2026

मां फ्लाईओवर पर सेना का ट्रक पलटा

कोलकाता। महानगर की लाइफलाइन कहे जाने वाले मां फ्लाईओवर पर मंगलवार तड़के उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब भारतीय सेना का एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। साइंस सिटी से पार्क सर्कस की ओर जा रहा यह ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा और डिवाइडर को पार करते हुए विपरीत दिशा की लेन में जा घुसा। इस भीषण टक्कर में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय वाहन में तीन जवान सवार थे, जिनमें से दो को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। 
प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि मंगलवार रात से हो रही झमाझम बारिश और फिसलन भरी सड़क इस हादसे का मुख्य कारण बनी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोड़ पर ट्रक का पहिया फिसलने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। सेना के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गए। हादसे के चलते फ्लाईओवर पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ, जिसे क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर सुचारू कराया गया। गौरतलब है कि मां फ्लाईओवर अपनी बनावट और ऊंचाई के कारण पहले भी कई बार ब्लैक स्पॉट साबित हो चुका है। पूर्व में यहां कई बार दोपहिया वाहन रेलिंग तोड़कर नीचे गिर चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा, चीनी मांझे से राहगीरों के घायल होने की घटनाएं भी इस फ्लाईओवर पर आम रही हैं। इन हादसों को रोकने के लिए कोलकाता ट्रैफिक पुलिस ने एक समय रात 9 बजे के बाद बाइक और स्कूटी के परिचालन पर प्रतिबंध भी लगाया था, जिसे बाद में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हस्तक्षेप पर जनसुविधा को देखते हुए हटा लिया गया। हादसे के बाद कोलकाता पुलिस ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। 
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या दुर्घटना के समय वाहन की गति निर्धारित सीमा से अधिक थी या केवल खराब मौसम और दृश्यता की कमी की वजह से यह संकट उत्पन्न हुआ। साथ ही, सेना के अधिकारियों को भी घटना की विस्तृत जानकारी दे दी गई है। इस हादसे ने एक बार फिर बारिश के दौरान फ्लाईओवर पर वाहनों की गति सीमा और सुरक्षा उपायों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मां फ्लाईओवर पर सेना का ट्रक पलटा
बारिश के बीच फिसलन बनी हादसे की वजह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News