Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

न्यायाधीशों की सुरक्षा को राज्य प्रतिबद्ध: मुख्य सचिव

शीर्ष अधिकारियों ने एक सुर में जनता और न्यायिक बिरादरी से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या अनावश्यक डर का शिकार न हों

24 Feb 2026

न्यायाधीशों की सुरक्षा को राज्य प्रतिबद्ध: मुख्य सचिव

कोलकाता। बंगाल की विभिन्न अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद राज्य प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। मंगलवार राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती ने स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार न्यायाधीशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि न्यायाधीश अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं और उनके कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा या भय का माहौल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंगलवार दोपहर सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय प्रेस ब्रीफिंग में मुख्य सचिव के साथ गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पीयूष पांडे और कोलकाता के पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार मौजूद थे। 
शीर्ष अधिकारियों ने एक सुर में जनता और न्यायिक बिरादरी से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या अनावश्यक डर का शिकार न हों। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी महत्वपूर्ण ठिकानों पर सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं। धमकी के तार सीधे तौर पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार चल रही मतदाता सूची के एसआईआर प्रक्रिया से जोड़कर देखे जा रहे हैं, जिसमें कई जिला जज और न्यायिक अधिकारी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस पर मुख्य सचिव ने भरोसा दिलाया कि न्यायिक अधिकारियों को हर संभव सुरक्षा और सहयोग प्रदान किया जाएगा ताकि एसआईआर जैसा संवेदनशील कार्य निर्बाध रूप से संपन्न हो सके। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न्यायाधीशों की सुरक्षा को राज्य प्रतिबद्ध: मुख्य सचिव
शीर्ष अधिकारियों ने एक सुर में जनता और न्यायिक बिरादरी से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या अनावश्यक डर का शिकार न हों





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News