Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

'कौन जाने आगे क्या होगा…', प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के बाद अरिजीत का पहला पोस्ट

अरिजीत ने अपने श्रोताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने लिखा कि यह संदेश सिर्फ उन लोगों के लिए है, जो उन्हें सुनते हैं। उन्होंने अपने फैंस को प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए इस निर्दयी दुनिया में उनकी दयालुता की सराहना की।

25 Feb 2026

'कौन जाने आगे क्या होगा…', प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के बाद अरिजीत का पहला पोस्ट

प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने के करीब एक महीने बाद अरिजीत सिंह ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है। हालांकि, उनके बयान ने जहां कुछ हद तक स्थिति स्पष्ट की है, वहीं आखिरी लाइन ने फैंस की उलझन और बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि कौन जानता है कि आगे क्या होगा।

अरिजीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए साफ किया कि फिलहाल वह नए गाने स्वीकार नहीं कर रहे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनकी आवाज अब सुनाई नहीं देगी। उन्होंने बताया कि उनके कई अधूरे प्रोजेक्ट अभी बाकी हैं, जो आने वाले समय में रिलीज होते रहेंगे।

गायक के मुताबिक, उनके पास पहले से रिकॉर्ड किए गए और अधूरे गानों की लंबी सूची है। ये गाने इस साल और संभवतः अगले साल तक भी लगातार रिलीज होते रहेंगे। ऐसे में फैंस को उनकी आवाज सुनने का सिलसिला फिलहाल थमने वाला नहीं है।

अरिजीत ने अपने श्रोताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने लिखा कि यह संदेश सिर्फ उन लोगों के लिए है, जो उन्हें सुनते हैं। उन्होंने अपने फैंस को प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए इस निर्दयी दुनिया में उनकी दयालुता की सराहना की।

अपने फैसले को लेकर हो रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने प्रशंसकों से अपील की कि वे किसी भी तरह की बहस या सफाई देने में न पड़ें। उन्होंने कहा कि बार-बार समझाने से बेहतर है शांति बनाए रखना। साथ ही उन्होंने लोगों को ध्यान, आत्म-देखभाल और आंतरिक शांति पर ध्यान देने की सलाह दी।

अपने संदेश के अंत में 'जय देवी' लिखते हुए अरिजीत ने जोड़ा, "वैसे, कौन जानता है कि आगे क्या होने वाला है।" उनकी इसी पंक्ति ने फैंस के बीच नई अटकलों को जन्म दे दिया है। फिलहाल, यह साफ है कि अरिजीत सिंह पूरी तरह संगीत से दूर नहीं जा रहे हैं, लेकिन उनका भविष्य क्या होगा, इस पर सस्पेंस अब भी कायम है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'कौन जाने आगे क्या होगा…', प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के बाद
अरिजीत ने अपने श्रोताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने लिखा कि यह संदेश सिर्फ उन लोगों के लिए है, जो उन्हें सुनते हैं। उन्होंने अपने फैंस को प्यार और समर्थन के ल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News