Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तेज भूकंप से फिर कांपा पूरा बंगाल, कोलकाता समेत कई जिलों में दहशत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 से 5 के बीच रही। वहीं, कई मोबाइल अलर्ट में इसकी तीव्रता पांच बताई गई। ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों ने तेज झटकों का अनुभव किया। भूकंप का असर लगभग एक मिनट तक महसूस किया गया।

27 Feb 2026

तेज भूकंप से फिर कांपा पूरा बंगाल, कोलकाता समेत कई जिलों में दहशत

कोलकाता। शुक्रवार दोपहर एक बार फिर तेज भूकंप के झटकों से समूचा बंगाल दहल उठा। दोपहर करीब 1:20 बजे कोलकाता और आसपास के जिलों में जोरदार झटके महसूस किए गए। अचानक आए भूकंप से दहशत फैल गई और लोग घरों व दफ्तरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। लोगों का कहना है कि इस तरह का तीव्र कंपन उन्होंने पहले कभी महसूस नहीं किया था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 से 5 के बीच रही। वहीं, कई मोबाइल अलर्ट में इसकी तीव्रता पांच बताई गई। ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों ने तेज झटकों का अनुभव किया। भूकंप का असर लगभग एक मिनट तक महसूस किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, यह भूकंप सिर्फ बंगाल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी इसके झटके महसूस किए गए। कोलकाता में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई, जबकि बांग्लादेश में इसकी तीव्रता 5.5 रिकॉर्ड की गई है। प्रारंभिक तौर पर भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के खुलना क्षेत्र में होने की बात सामने आ रही है।

पश्चिम बंगाल में नदिया, हुगली, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा सुंदरबन समेत कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए।

हालांकि, खबर लिखे जाने तक कहीं से भी जान-माल के नुकसान की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। भूकंप के बाद कुछ समय तक लोगों में भय का माहौल बना रहा और कई इलाकों में लोग एहतियातन खुले स्थानों पर खड़े नजर आए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तेज भूकंप से फिर कांपा पूरा बंगाल, कोलकाता समेत कई जिलों में
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 से 5 के बीच रही। वहीं, कई मोबाइल अलर्ट में इसकी तीव्रता पांच बताई गई। ऊंची इमारतों में रहने वा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News