Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

काबुल सहित कई जगहों पर पाकिस्तान के हवाई हमले, अफगानों का कई पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर सैनिकों को मारने का दावा

पाकिस्तान की तरफ से पिछले सप्ताह किए गए हवाई हमलों का जवाब देते हुए अफगानिस्तान ने गुरुवार देर रात जवाबी कार्रवाई कर दावा किया कि उसने डूरंड लाइन पर करीब 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और पाकिस्तान की कई चौकियों पर कब्जा कर लिया।

27 Feb 2026

काबुल सहित कई जगहों पर पाकिस्तान के हवाई हमले, अफगानों का कई पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर सैनिकों को मारने का दावा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच दशकों से चला आ रहा सीमा विवाद शुक्रवार को बड़े सैन्य संघर्ष में बदल गया है।पाकिस्तान ने अफगान तालिबान के खिलाफ खुले युद्ध की घोषणा करते हुए काबुल और कंधार पर बमबारी की है।इससे पहले अफगानिस्तान ने पलटवार करते हुए सीमा पर हमले तेज कर बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया है। दोनों तरफ से बमबारी हो रही है।

पाकिस्तान की तरफ से पिछले सप्ताह किए गए हवाई हमलों का जवाब देते हुए अफगानिस्तान ने गुरुवार देर रात जवाबी कार्रवाई कर दावा किया कि उसने डूरंड लाइन पर करीब 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और पाकिस्तान की कई चौकियों पर कब्जा कर लिया।

इसके बाद पाकिस्तान ने अफगान तालिबान के खिलाफ ‘ऑपरेशन गजब-लिल-हक’ शुरू कर शुक्रवार तड़के काबुल, कंधार और पक्तिया में तालिबान के रक्षा ठिकानों पर बमबारी की। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगान तालिबान के खिलाफ खुले युद्ध की घोषणा करते हुए कहा कि अब पाकिस्तान का धैर्य जवाब दे गया है।

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने एक्स पोस्ट में कहा, 'कायर पाकिस्तानी सेना ने काबुल, कंधार और पक्तिया के कुछ इलाकों में हवाई हमले किए हैं लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।'

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने पाकिस्तान के हमले की निंदा की है।उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘पाकिस्तानी विमानों ने एक बार फिर काबुल, कंधार और पक्तिया पर बमबारी की। अफगानिस्तानी लोग हर हाल में पूरी एकता के साथ अपनी प्यारी मातृभूमि की रक्षा करेंगे और आक्रामकता का साहस से जवाब देंगे। पाकिस्तान हिंसा और बमबारी से खुद को मुक्त नहीं कर सकता- ये समस्याएं उसने खुद पैदा की हैं लेकिन उसे अपनी नीति बदलनी होगी और अफगानिस्तान के साथ अच्छे पड़ोसी संबंध, सम्मान और सभ्य संबंधों का मार्ग चुनना होगा।‘

अफगानिस्तान का पलटवार

टोलो न्यूज ने अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के बयान के हवाले से बताया है कि सेना प्रमुख फसीहुद्दीन फितरत के आदेश पर डूरंड रेखा के पास पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर अफगान बलों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई गुरुवार रात 12:00 बजे समाप्त हो गई। इस अभियान में पाकिस्तानी सेना के 55 सैनिक मारे गए। अफगान बलों ने कुछ शव और सैकड़ों हल्के और भारी हथियार भी जब्त किए और कई सैनिकों को जिंदा पकड़ा।

बयान में आगे कहा गया कि अभियान के दौरान, अफगान बलों ने पाकिस्तान के 19 चेक पोस्ट पर कब्जा कर लिया। इस अभियान में 8 अफगान सैनिकों की मौत हुई और 11 अन्य घायल हुए। जबकि तोरखम में शरणार्थियों के लिए बने अस्थायी शिविर पर पाकिस्तान के हवाई हमले में महिलाओं और बच्चों सहित 13 लोग घायल हुए। मंत्रालय ने कहा कि यह अभियान पाकिस्तान द्वारा हाल ही में अफगान क्षेत्र पर किए गए हवाई हमलों के जवाब में चलाया गया था।

पिछले सप्ताह पाकिस्तान की एयर स्ट्राइकपिछले सप्ताह पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों पर एयर स्ट्राइक किए जिसमें अफगानिस्तान शासन के मुताबिक महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 18 लोग मारे गए। हालांकि पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा स्थित आतंकी ठिकानों को टारगेट किया था। पाकिस्तान का कहना था कि ये हमले पाकिस्तान में हाल ही में हुए आत्मघाती बम धमाकों के बाद किए गए थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


काबुल सहित कई जगहों पर पाकिस्तान के हवाई हमले, अफगानों का कई
पाकिस्तान की तरफ से पिछले सप्ताह किए गए हवाई हमलों का जवाब देते हुए अफगानिस्तान ने गुरुवार देर रात जवाबी कार्रवाई कर दावा किया कि उसने डूरंड लाइन पर करीब 55 पाक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News