Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

सूरत की कंपनी में हिंसा के बाद कड़े सुरक्षा प्रबंध, हजीरा क्षेत्र पुलिस छावनी में बदला, कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सभी इंडस्ट्रियल यूनिट्स में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है और सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

27 Feb 2026

सूरत की कंपनी में हिंसा के बाद कड़े सुरक्षा प्रबंध, हजीरा क्षेत्र पुलिस छावनी में बदला, कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी

सूरत। सूरत के हजीरा स्थित एएम/एन एस कंपनी में गुरुवार को हुई हिंसक घटना के बाद शुक्रवार सुबह से ही पूरा हजीरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। एल-एन-टी के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों द्वारा किए गए पथराव और तोड़फोड़ के बाद किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सभी इंडस्ट्रियल यूनिट्स में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है और सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

फिर इकट्ठा हुए कर्मचारियों को पुलिस ने तुरंत हटाया

गुरुवार की घटना के असर शुक्रवार सुबह भी देखने को मिला। पुलिस के अनुसार, करीब 50 से अधिक एलएंडटी के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी फिर से एकत्रित हुए थे। हालांकि, पहले से तैनात पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी को वहां से हटा दिया और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।

सोशल मीडिया पर पुलिस की ‘डिजिटल’ नजर

जांच में सामने आया है कि हिंसा भड़काने में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका रही है। हरियाणा के पानीपत में हुए श्रमिक आंदोलन के वीडियो व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप्स में वायरल कर कर्मचारियों को उकसाया गया था। कुछ मैसेज में पुलिस को निशाना बनाने की भी बात सामने आई है। फिलहाल साइबर सेल इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर कड़ी निगरानी रख रही है।

40 से अधिक पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

गुरुवार को हुए पथराव में डीसीपी शेफाली बरवाल समेत कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने अब तक 40 से अधिक उपद्रवी तत्वों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही, अन्य अज्ञात लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच तेज कर दी गई है।

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: डीसीपी

डीसीपी शेफाली बरवाल ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि पुलिस का सोशल मीडिया मॉनिटरिंग यूनिट सक्रिय है और भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे हजीरा क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सूरत की कंपनी में हिंसा के बाद कड़े सुरक्षा प्रबंध, हजीरा क्
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सभी इंडस्ट्रियल यूनिट्स में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है और सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News