Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दीवार लेखन को केन्द्र कर रणक्षेत्र बना रिजेंट पार्क

देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई और थाना परिसर के बाहर का इलाका रणक्षेत्र बन गया

01 Mar 2026

दीवार लेखन को केन्द्र कर रणक्षेत्र बना रिजेंट पार्क

कोलकाता। चुनाव की आहट के साथ ही महानगर के दक्षिणी छोर पर स्थित नेताजीनगर इलाके में राजनीतिक पारा उबल पड़ा है। शनिवार शाम दीवार लेखन को लेकर शुरू हुआ विवाद रविवार को हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। नेताजीनगर थाना के ठीक सामने तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले और लाठी-डंडे लहराए गए, जिससे इलाके में भारी तनाव फैल गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। झड़प की शुरुआत शनिवार शाम उस वक्त हुई जब भाजपा ने आरोप लगाया कि उनकी आरक्षित दीवार पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने जबरन अपना चुनाव प्रचार लिख दिया है। इसी के विरोध में रविवार सुबह जब भाजपा समर्थक थाने के सामने विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद तृणमूल कार्यकर्ताओं के साथ उनकी कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई और थाना परिसर के बाहर का इलाका रणक्षेत्र बन गया।
 भाजपा नेतृत्व ने इस हमले के लिए सीधे तौर पर सत्ताधारी दल को जिम्मेदार ठहराया है।  झड़प की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों गुटों के बीच बैरिकेडिंग कर उन्हें अलग किया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद स्थिति को काबू में किया जा सका। एहतियात के तौर पर नेताजीनगर और आसपास के संवेदनशील मोड़ों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जैसे-जैसे मतदान की तारीखें नजदीक आएंगी, इस तरह की जमीनी झड़पें और बढ़ सकती हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए हिंसा भड़काने वालों की पहचान की जा रही है। रविवार की इस घटना ने आगामी चुनावों के मद्देनजर प्रशासनिक सतर्कता पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दीवार लेखन को केन्द्र कर रणक्षेत्र बना रिजेंट पार्क
देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई और थाना परिसर के बाहर का इलाका रणक्षेत्र बन गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News