Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मध्य पूर्व तनाव : एयर इंडिया-इंडिगो समेत कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट ने सोमवार को ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में लिखा, "मध्यपूर्व में बदलते राजनीतिक हालात की वजह से पश्चिम की ओर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में रुकावटें आ रही हैं और उनके शेड्यूल में बदलाव हो रहे हैं।"

02 Mar 2026

मध्य पूर्व तनाव : एयर इंडिया-इंडिगो समेत कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

नई दिल्ली। ईरान, इजरायल और अमेरिका के टकराव से मध्य पूर्व में मची अफरा-तफरी का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। एयर इंडिया, इंडिगो सहित कई एयरलाइंस कंपनियों ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एक दिन पहले 11 देशों में हवाई क्षेत्र बंद होने की वजह से रविवार को भारत में 350 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं थीं।

नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट ने सोमवार को ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में लिखा, "मध्यपूर्व में बदलते राजनीतिक हालात की वजह से पश्चिम की ओर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में रुकावटें आ रही हैं और उनके शेड्यूल में बदलाव हो रहे हैं।" वहीं, कई उड़ानें रद्द होने के कारण आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्री फंसे हुए हैं। उधर, कई उड़ानें रद्द होने से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री परेशानी का सामना कर रहे हैं।

एयर इंडिया ने क्षेत्र की बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए मध्य पूर्व के सभी गंतव्यों के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दीं हैं। एयरलाइन ने ‘एक्स’ पर जारी एडवाइजरी में कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोपरि है।

इंडिगो ने मध्य पूर्व के लिए सभी उड़ानें रात 12 बजे तक रद्द कर दीं हैं। हवाई क्षेत्र पर जारी प्रतिबंधों के कारण 2 और 3 मार्च को इंडिगो की कुल 203 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। कंपनी ने इसे एहतियाती कदम बताया।

ईरान-इजरायल युद्ध के कारण 11 देशों में हवाई क्षेत्र बंद होने से रविवार को भारत में 350 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। मुंबई हवाई अड्डे पर 125 और दिल्ली हवाई अड्डे पर 100 उड़ान रद्द हुईं। अमृतसर हवाई अड्डे पर भी 10 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिनमें दुबई, दोहा और शारजाह रूट पर कतर एयरवेज, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और इंडिगो की फ्लाइट्स शामिल हैं। इसके अलावा देश के कई अन्य शहरों से उड़ानें रद्द हुईं थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मध्य पूर्व तनाव : एयर इंडिया-इंडिगो समेत कई अंतरराष्ट्रीय उड
नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट ने सोमवार को ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में लिखा, "मध्यपूर्व में बदलते राजनीतिक हालात की वजह से पश्चिम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News