Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शादी के बाद पूजा-पाठ में जुटे रश्मिका और विजय, रिसेप्शन पार्टी 4 मार्च को

यह नवविवाहित जोड़ा 4 मार्च को एक भव्य रिसेप्शन पार्टी आयोजित करेगा, जिसमें फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस खास आयोजन से पहले दोनों ने पारंपरिक तरीके से अपने नए जीवन की शुरुआत करते हुए धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया।

02 Mar 2026

शादी के बाद पूजा-पाठ में जुटे रश्मिका और विजय, रिसेप्शन पार्टी 4 मार्च को

उदयपुर में 26 फरवरी को शादी रचाने के बाद अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा अब हैदराबाद लौट आए हैं। यह नवविवाहित जोड़ा 4 मार्च को एक भव्य रिसेप्शन पार्टी आयोजित करेगा, जिसमें फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस खास आयोजन से पहले दोनों ने पारंपरिक तरीके से अपने नए जीवन की शुरुआत करते हुए धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया।

रिसेप्शन से पहले रश्मिका और विजय तेलंगाना में स्थित विजय के पैतृक गांव थुम्मनपेट पहुंचे, जहां उनके फार्महाउस पर भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों ने परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में नवविवाहित जोड़े को एक-दूसरे का हाथ थामे गांव में प्रवेश करते देखा जा सकता है, जहां उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया।

वीडियो में विजय हल्के हरे रंग के कुर्ते में नजर आए, जबकि रश्मिका गहरे नीले रंग की रेशमी साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं। गांव में दोनों की एक झलक पाने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। शादी के बाद इस तरह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शुरुआत करना उनके परिवार और संस्कृति से जुड़ाव को दर्शाता है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शादी के बाद पूजा-पाठ में जुटे रश्मिका और विजय, रिसेप्शन पार्
यह नवविवाहित जोड़ा 4 मार्च को एक भव्य रिसेप्शन पार्टी आयोजित करेगा, जिसमें फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस खास आयोजन से पहले दोनों





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News